PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल में तोड़ी गई पंजाब के पर्यटकों की गाड़ियों को लेकर ADG ने किया खुलासा, तीनों आरोपियों की हुई पहचान,

himachal-pardesh-punjab-people-broke-tourists-vehicles-nurpur-kangra

.

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के नूरपूर में 18 जून की रात को पठानकोट के कुछ लोगों ने पर्यटकों की गाड़ियों के शीशे तोड़े और कुछ लोग इसका वीडियों सोशल मीडिया में वायरल कर हिमाचल को बदनाम कर रहे हैं। हिमाचल के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने बुधवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर सोशल मीडिया के आरोपो का खंडन किया। टूरिस्ट स्टेट हिमाचल प्रदेश की छवि को सोशल मीडिया पर कुछ लोग खराब कर रहे हैं।

.

हिमाचल प्रदेश के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अभिषेक त्रिवेदी ने बुधवार को शिमला में प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि बीते 17 जून की रात 12 बजे के करीब दीनानगर पठानकोट के तीन लोग नूरपूर के एक होटल में कमरा लेने आए। मगर होटल फुल होने की वजह से कमरा नहीं मिला। इसके बाद तीनों पार्किंग में बैठे और जाते वक्त उन्होंने होटल के बाहर पार्क पंजाब, हरियाणा और राजस्थान नंबर की पांच गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए। इस बाबत डमटाल थाना में मामला दर्ज है और जांच जारी है।

.

.

वहीं, क्षतिग्रस्त गाड़ियों का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। इसमें हिमाचल की छवि को खराब करने की कोशिश की गई और कहा जा रहा है कि हिमाचल में बाहरी राज्यों की गाड़ियों के शीशे तोड़े जा रहे हैं। एडीजी के अनुसार, यह आरोप सही नहीं है। अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि जिन लोगों ने पर्यटकों की गाड़ियां तोड़ी है, उनकी पहचान कर ली गई है। अब तक की जांच में पता चला है कि गाड़ी तोड़ने वाले तीनों व्यक्ति दीनानगर पठानकोट के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा कि जिन पर्यटकों की गाड़ियां तोड़ी गई है,

.

उनके नुकसान की होटल प्रबंधन ने ही भरपाई भी की है। एडीजी ने खुद मीडिया के सामने आकर सोशल मीडिया में हिमाचल पर लगाए जा रहे आरोपों को एक सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि 9 जो जून को भी एक ऐसा ही मामला चंबा के खजियार में सामने आया था, जिसमे चंडीगढ़ पुलिस का एएसआई सड़क के बीचोबीच गाड़ी पार्क करता है। जब उसे गाड़ी हटाने को कहा जाता है तो वह बहसबाजी करता है। इस मामले में भी प्रदेश पुलिस जांच कर रही है।

.

.

अभिषेक त्रिवेदी ने कहा कि एक अन्य मामला बीते 11 जून को चंबा के ही खजियार में पेश आया। जिसमें पंजाब से आए दो भाइयों ने पर्यटक महिलाओं और स्थानीय महिलाओं के हाथ जबरदस्ती हाथ देखने की कोशिश की। इसके बाद एनआरआई दंपती की स्थानीय लोगों और पर्यटकों के साथ मारपीट हुई। इस मामले में पुलिस उचित कार्रवाई कर रही थी। मगर एनआरआई दंपती ने कार्रवाई करने से इनकार किया, जिसमें उनका लिखित बयान चंबा सदर थाना में मौजूद है।

.

मगर, एनआरआई दंपती ने पंजाब पहुंचकर प्रदेश पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर गंभीर आरोप लगाए। बता दें कि, सोशल मीडिया पर कुछ लोग इसे कंगना रनोट को मारे गए थप्पड़ के बदले की जा रही वारदात कह रहे है। इससे हिमाचल और पंजाब के बीच तनाव जैसी स्थिति पैदा करने की कोशिश की जा रही है। एडीजी ने कहा कि इन वारदातों को अलग-अलग घटनाओं से जोड़कर देखा जा रहा है, जो सही नहीं है। हिमाचल प्रदेश शांतप्रिय स्टेट है। यहां पर आने वाले हरेक पर्यटक का मान-सम्मान होता है।