PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

मुख्यमंत्री ने ईसोमसा के ई-कल्याण पोर्टल का किया शुभारंभ, ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं पात्र आवेदक

himachal-pradesh-chief-minister-sukhwinder-singh-sukhu-launched-the-e-welfare-portal-of-esomsa

PTB न्यूज़ शिमला : मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अनुसूचित जाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक एवं विशेष रूप से सक्षम का सशक्तिकरण (ईसोमसा) विभाग के ई-कल्याण पोर्टल का शुभारम्भ किया। यह पोर्टल हिम-परिवार पोर्टल के अन्तर्गत तैयार किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से हिमाचल प्रदेश के सभी पात्र आवेदक ईसोमसा निदेशालय के अन्तर्गत कार्यान्वित की जा रही पेंशन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

.

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेशवासियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। प्रदेश सरकार कल्याणकारी राज्य की अवधारणा के अनुसार कार्य करने में विश्वास रखती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के लिए आठ पेंशन योजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। पिछले वित्त वर्ष के दौरान इन पैंशन योजनाओं पर 1410 करोड़ रूपये व्यय किए गए, जिनसे 8 लाख 24 हजार 928 व्यक्ति लाभान्वित हुए हैं।

.

.

इस वित्त वर्ष के दौरान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 37 हजार नए लाभार्थियों को शामिल किया जाएगा। इसके लिए लगभग 67 करोड़ रूपये अतिरिक्त व्यय किये जाएंगे। इस अवसर पर अवगत करवाया गया कि ई-कल्याण पोर्टल को हिम भूमि, हिम परिवार, आधार और पीडीएस राशनकार्ड डाटाबेस से एकीकृत किया गया है। आवेदक स्वयं या लोकमित्र केन्द्र के

.

.

माध्यम से https://himparivar.hp.gov.in/ekalyan वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकता है। आवेदक को प्रमाण-पत्र बनवाने तथा आवेदन करने के लिए कार्यालयों में नहीं जाना पड़ेगा। आवेदन की त्रुटियों तथा सत्यापन व स्वीकृति की सूचना भी आवेदक को डिजिटल माध्यम से घर में प्राप्त होगी। निदेशक डिजिटल टेक्नोलॉजी एंड गवर्नेंस डॉ. निपुण जिंदल ने इस अवसर पर पोर्टल की विस्तृत प्रस्तुति दी।

.

.

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उपाध्यक्ष, राज्य योजना बोर्ड भवानी सिंह पठानिया, विधायक संजय अवस्थी, सचिव आशीष सिंहमार व राखिल काहलों, निदेशक ईसोमसा किरण भड़ाना, विशेष सचिव मुख्यमंत्री डॉ. हरीश गज्जू, अतिरिक्त निदेशक राजीव शर्मा और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।