PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कांग्रेस समिति के सदस्यों के साथ केंडल लाइट मार्च में लिया भाग,

himachal-pradesh-chief-minister-sukhwinder-singh-sukhu-participated-in-the-candle-light-march-with-the-members-of-congress-committee-in-protest-against-the-terrorist-attack-in-pahalgam

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शिमला में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस समिति द्वारा 22 अप्रैल, 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में आयोजित केंडल लाइट मार्च में भाग लिया। केंडल लाइट मार्च का आयोजन शेरे-पंजाब से ऐतिहासिक रिज तक किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने हमले के मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिजनों के प्रति अपनी एकजुटता व्यक्त की।

.

.

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की हाल ही में सम्पन्न हुई बैठक में यह साफ संदेश दिया गया कि देश की एकता और अखंडता पर जो भी बाहरी ताकतें प्रकार करेंगी, कांग्रेस पार्टी उसका मुहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी मजबूती के साथ केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर की शांत वादियों में जिस प्रकार बाहरी ताकतों ने अशांति फैलाने का काम किया और जिस प्रकार पहलगाम में घूमने आए

.

पर्यटकों को चुन-चुनकर निशाना बनाया, वह अत्यंत निंदनीय है। उन्होंने कहा कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ है। कांग्रेस पार्टी की विचारधारा ऐसी है कि देश की अखंडता के लिए दो-दो प्रधानमंत्रियों ने बलिदान दिया। उन्होंने कहा कि जिस समय पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या की गई, वो भी देश की एकता और अखंडता पर प्रहार था। सुक्खू ने कहा कि पहलगाम में 28 पर्यटकों की नृशंस हत्या भी देश की एकता पर प्रहार है।

.

.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी और हिमाचल प्रदेश सरकार पहलगाम हमले के सभी मृतकों के प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करती है तथा कंेद्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, पार्टी उसका भरपूर समर्थन करेगी। इस घटना के मृतकों को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार की सुबह राज्य सचिवालय ओर सभी उपायुक्त कार्यालयों में मौन रखा गया। हिमाचल कांग्रेस मामलों की प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद रजनी पाटिल, राज्य कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह,

.

उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, स्वास्थ्य मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल, उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, एचपीटीडीसी के अध्यक्ष आरएस बाली, राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष भवानी सिंह पठानिया, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, महापौर सुरेंद्र चौहान, विधायकगण, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं भारी संख्या में उपस्थित थे।

.