.
.
himachal pradesh dharamsala old women murdered in himachals kangra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Crime न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / कांगड़ा : हिमाचल के कांगड़ा में एक दोहते ने अपनी नाहनी का कत्ल कर दिया / आरोपी ने 85 साल की बुजुर्ग को दराट से काटा और फरार हो गया / मामला पुलिस चौकी डाडासीबा के तहत बठरा पंचायत के पधां गांव का है / मृतका की पहचान विद्या देवी पत्नी अमर सिंह की के रूप में हुई है / विद्या देवी के सिर पर दराट से प्रहार किए गए और फिर उसे शौचालय में फैंक दिया गया /
.
.
जानकारी के अनुसार, गांव की ही एक औरत को घटना के दौरान चीखने और चिल्लाने की आवाज सुनी / जब वह घटनास्थल पहुंची तो देखा कि विद्या देवी टॉयलेट में खून से लथपथ पड़ी थीं / ईंट से भी उसके सिर पर वार किए गए थे / यह देखकर उसने महिला की बेटी को जानकारी दी /
.
घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय लोगों व डाडासीबा पुलिस चौकी प्रभारी तथा देहरा थाना के एसएचओ अपनी के साथ टीम घटनास्थल पर पहुंची / फ़िलहाल पुलिस ने हत्या में प्रयोग दराट को कब्जे में लेने के उपरांत आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है व मृतक महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर करवाई शुरू कर दी है /
.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी बलबीर पठानकोट में रहता है और वारदात से तीन दिन पहले ही यहां आया था / बताया जा रहा है कि वह 1 लाख रुपये और दो सोने की चूड़ियां चोरी होने की घटना के बाद अपनी मां के पास आया था / बुजुर्ग महिला अपनी बेटी और आरोपी की मां के साथ ही रहती थी / फिलहला इस घटना के बाद पुरे गांव में सनसनी फैल गई है /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
himachal pradesh dharamsala old women murdered in himachals kangra

































