PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

कांगड़ा में गिरा मकान, कुल्लू-मनाली देश से कटा, पेट्रोल-डीजल रिजर्व रखने के आदेश, स्कूल-कॉलेज हुए बंद,

himachal-pradesh-heavy-rain-cloud-burst-landslide-flash-flood-beas-river-in-spate-shimla-kullu-mandi

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश को पिछले 4 दिनों से लगातार हो रही बारिश से काफी नुकसान पहुंचा है। कांगड़ा में देहरा की ध्वाला पंचायत में आज सुबह 11 बजे के करीब करनैल सिंह का 3 कमरों का मकान गिर गया। इसमें एक गाय की मौत हो गई। चंबा जिले में मोबाइल सेवाएं ठप पड़ी हैं। मंगलवार को कुल्लू-मनाली और मंडी में रेस्टोरेंट और 20 से ज्यादा घर-दुकानें ब्यास नदी में समा गए।

.

.

सड़कों को नुकसान पहुंचने की वजह से कुल्लू का दूसरे जिलों से संपर्क कट गया है। कुल्लू DC तोरुल एस रवीश ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों को इमरजेंसी के लिए पेट्रोल-डीजल रिजर्व रखने और जमाखोरी नहीं करने के आदेश जारी किए हैं। 25 हजार लीटर से अधिक क्षमता वाले पंपों को कम से कम 5 हजार लीटर डीजल और 3 हजार लीटर पेट्रोल रिजर्व रखने को कहा गया है।

.

.

छोटे वाहनों (LMV) में एक बार में अधिकतम 20 लीटर और भारी वाहनों (HMV) को 100 लीटर तक ही ईंधन मिलेगा। ब्यास नदी ने चंडीगढ़-मनाली फोरलेन को जगह-जगह तहस नहस किया है। इसे बहाल होने में 2 दिन लग सकते हैं। चंडीगढ़ और मनाली के बीच काफी संख्या में टूरिस्ट फंसे हुए हैं। स्थानीय लोग उनके लिए खाने का प्रबंध कर रहे हैं।

.

बारिश को देखते हुए कुल्लू, मंडी और चंबी में आज भी स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। लैंडस्लाइड की वजह से 675 सड़कें बंद पड़ी हैं। थोड़ी राहत की बात यह है कि अगले 48 घंटे तक मानसून थोड़ा कमजोर पड़ेगा। आज सिर्फ शिमला और मंडी में ही बारिश का यलो अलर्ट है। हालांकि, 29 अगस्त से मानसून फिर सक्रिय होगा।

.

.