PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਏ. ਜਰਨਲਿਜਮ ਐਂਡ ਮਾਸ ਕਮਿਊਨੀਕੇਸ਼ਨ ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, इनोसेंट हार्ट्स ने प्रेरणा, मनोरंजन और दूरदृष्टि के साथ 2026 बैच का किया स्वागत,   2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले, माइक्रोसॉफ्ट से ₹60 लाख का सबसे बड़ा ... एचएमवी की पूर्व छात्रा रशदीप कौर का राष्ट्रमंडल एवं एशियाई खेलों के लिए चयन, ​जालंधर! गुरुनानक पुरा में बनने जा रहे ओवरब्रिज के विरोध में कल बंद रहेंगी दुकानें CJP के संस्थापक सहित, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन ट्रेनी IPS अधिकारी पर महिला अधिकारी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा-मुझ पर फेंके कंडोम, किया यौन उत्पीड़न और... Cockroach Janata Party के प्रदर्शनकारियों पर दिल्ली पुलिस ने किया लाठीचार्ज, बैरिकेडिंग तोड़ी डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि,

चिंतपूर्णी धाम से लेकर हिमाचल के कई सिस्सों में हुई भारी बर्फबारी, प्रदेश में जारी किया गया येलो अलर्ट,

himachal pradesh in the next 48 hours there will be heavy snowfall in many areas of himachal yellow alert issued in the state Chintpurni temple

PTB Big न्यूज़ हिमाचल प्रदेश / चिंतापूर्णी : हिमाचल प्रदेश एक बार फिर बर्फबारी देखने को मिली है / उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होते ही रोहतांग पास, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, जलोड़ी दर्रा सहित ऊंचाई वाले इलाकों में दोपहर बाद बर्फबारी हुई है /

राजधानी शिमला में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है, लेकिन शहर में धूप खिल गई है / मैदानी जिलों में बादल छाए रहने से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज हुई है / मनाली-केलांग-पांगी मार्ग 19 घंटे बाद यातायात के लिए खुल गया है / वहीं BRO ने तिंदी के पास पहाड़ी दरकने से बंद मार्ग से चट्टानें और मलबा हटाकर बहाल कर दिया है /

himachal pradesh in the next 48 hours there will be heavy snowfall in many areas of himachal yellow alert issued in the state Chintpurni temple

यहां फंसे 24 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है वहीं, बुधवार शाम तक हिमाचल में 119 सड़कें बंद रहीं, मौसम विभाग ने चंबा, स्पीति, कुल्लू, शिमला समेत हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है /

वहीं आने वाले 48 घंटे भारी बर्फबारी के साथ कड़ाके की ठंड पड़ेगी, मौसम विभाग का कहना है कि चार फरवरी को भी पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने की संभावना है, पांच और छह फरवरी को मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा में मौसम साफ रहेगा /

वहीं हिमाचल के जिला ऊना के भरवाईं क्षेत्र यानि चिंतापूर्णी धाम में देर रात हुई भारी बरफवारी से मौसम माइनस में पहुंच गया है जिसे ठंड बहुत बढ़ गई है / वहीं बर्फवारी को देखने के लिए हिमाचल की तरफ रुख करने लगे हैं, लेकिन मौसम विभाग की और से चेतावनी दी गई है की हिमाचल में हो रही भरी बरफवाई को देखते हुए पहाड़ों की तरफ रुख ना किया जाये तो बेहतर होगा /