.
.
himachal pradesh shimla rainfall broke 8 years record in himachal
48 घंटों में 21 लोगों की गई जान, मौसम विभाग ने 4 जिलों में किया अलर्ट जारी,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश में बारिश (Rain) ने पिछले 8 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है / मौसम विभाग के अनुसार, साल 2011 के बाद 18 अगस्त (August) 2019 को पिछले 48 घंटों में रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है / 28 घंटे में पूरे प्रदेश में 102 एमएम बारिश हुई है / वर्ष 2011 में अगस्त महीने में 72 एमएम बारिश हुई थी / वहीं, साल 2017 में अगस्त माह में 74 एमएम बारिश (Rainfall) अगस्त महीने में 24 घंटों में दर्ज की गई थी /
.
पिछले 48 घंटों में बिलासपुर के नैना देवी में 360 एमएम बारिश दर्ज की गई है / इसके अलावा बिलासपुर के ही झंडूता में 268.8 एमएम, ऊना के बरठीं में 239.8 एमएम, शिमला के रोहड़ू में 230 एमएम, नाहन में 225.4 एमएम, काहू में 181.4, हमीरपुर के बड़सर के मेहरा में 168.8 एमएम, शिमला में 153.1 एमएम, सिरमौर के पांवटा में 147, मंडी के गोहर में 145, हमीरपुर के सुजानपुर-टिहरा में 144 एमएम,
.
हमीरपुर में 134.7 एमएम, मंडी के सरकाघाट में 118 एमएम, बिलासपुर में 252.5 एमएम, सिरमौर में 159.1 एमएम और सोलन में 114.2 एमएम तक बारिश दर्ज की गई है / दो दिन में में हिमाचल प्रदेश में औसत 102 एमएम बारिश दर्ज की गई है / मौसम विभाग के अनुसार, सोमवार से बारिश में कमी आनी की संभावना है, जिससे हालात थोड़े सामान्य होंगे /
.
हिमाचल प्रदेश में सोमवार सुबह मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है और चार जिलों में मूसलाधार बारिश के चेतावनी जारी की है / मौसम विभाग के अनुसार, ऊना, कांगड़ा, बिलासपुर और सिरमौर में तेज बारिश होगी / हालांकि, सोमवार से ही मौसम के सामान्य होने के आसार भी जताए गए हैं / चार जिलों में सिरमौर, कुल्लू, बिलासपुर, सोलन और शिमला में स्कूल कॉलेजों में छुट्टी कर दी गई है /
.
हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बरसात से 48 घंटे में 21 लोगों की मौत हो गई है / 18 नेश्नल हाईवे समेत 887 सड़कें बंद हैं / मरने वालों में 14 पुरुष, 1 महिला और 3 बच्चे शामिल हैं / ये मौतें लोगों के बाढ़ में बहने और भूस्खलन के कारण हुई हैं / बारिश की वजह से 490 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है और 224 पेयजल परियोजनाएं प्रभावित हुई हैं /
.
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
himachal pradesh shimla rainfall broke 8 years record in himachal


































