PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल प्रदेश में भारी तूफान ने मचाया कहर, 5 घरों और 8 गौशालाओं की छत्ते उखड़ी, 4 जिलों में जारी हुआ अलर्ट

himachal pradesh weather forecast rain hailstorm thunderstorm alert

PTB Big न्यूज़ शिमला : हिमाचल प्रदेश में दो दिन की राहत के बाद फिर से मौसम बदला है। बीती रात (10 मई) को कई भागों में तेज बारिश के साथ कई क्षेत्रों में तूफान ने कहर बरपाया है। कुल्लू के बंजार क्षेत्र में 5 रिहायशी घरों के साथ 7 से अधिक गौशालाओं की छत्ते उड़ गई। कांगड़ा और शिमला में भी कई जगह तूफान से पेड़ व बिजली के खंबे गिर गए। मौसम विभाग के अनुसार- बीती रात में गुलेड़ में 41.2 मिलीमीटर, पंडोह में 41 मिमी और कांगड़ा में 32.4 मिमी बारिश हुई।

.

कांगड़ा में तूफान से कई जगह पेड़ गिरने के कारण 5 घंटे तक बिजली गुल रही। शिमला, मंडी, हमीरपुर, सोलन और कुल्लू जिले में भी रात में बारिश हुई है। शिमला के रामपुर की गानवी खड्ड का तेज बारिश के बाद अचानक वाटर लेवल बढ़ा गया। इससे बौलेरो कैंपर गाड़ी इसमें फंस गई और सड़क टूट गई। इसके बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने रेस्क्यू चलाया और गाड़ी व ड्राइवर को सुरक्षित बाहर निकाला। रामपुर के पाटबंगला में NH पर खड़े टिप्पर पर बड़ा पेड़ गिर गया।

.

.

इससे गाड़ी को नुकसान पहुंचा है। राज्य में कई जगह तूफान से पेड़ गिरने की घटनाएं पेश आई। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पांच दिन तक मौसम खराब रहेगा। इस दौरान तेज बारिश, ओलावृष्टि के साथ 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने का पूर्वानुमान है। मौसम विभाग ने आज के लिए चार जिलों- चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी में यलो अलर्ट जारी कर रखा है। राज्य के अधिकांश भागों में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं।

.

आज रात से वेस्टर्न डिस्टरबेंस ज्यादा स्ट्रॉन्ग होगा। इसे देखते हुए कल के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर अन्य सभी जिलों में यलो अलर्ट की चेतावनी है। परसों यानी 13 मई को कुल्लू, शिमला और मंडी जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कांगड़ा और चंबा में यलो अलर्ट की चेतावनी दी गई है। 14 मई को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है।

.

यह भी पढ़ें : NEET Exam 2026 को लेकर पेपर लीक के विवाद के बाद मचा हड़कंप

.

16 मई को भी अधिक ऊंचे और मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश जारी रहने का पूर्वानुमान है। इससे अगले पांच दिनों के दौरान तापमान में चार से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी। अभी भी अधिकांश शहरों का तापमान सामान्य से कम चल रहा है। चंबा का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 29.6 डिग्री तक गिर गया है। नाहन का पारा भी 5.1 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री, शिमला का 2.7 डिग्री की गिरावट के साथ 21.5 डिग्री और सोलन का सामान्य से 2.8 डिग्री की गिरावट के साथ 28 डिग्री सेल्सियस रह गया है।

.

.