.
.
Himachalis beat Jalandhar Bhogpur police Arms also looted Punjab Himachal Pardesh Kangra
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जालंधर / हिमाचल प्रदेश / कांगड़ा : हिमाचल के कांगड़ा के अधीन पड़ते डमटाल गांव को नशों का सबसे बड़ा गढ़ माना जाता है, लेकिन जब पंजाब के भोगपुर की पुलिस वहां पहुंची तो वहां के लोगों ने पहले तो उन्हें बंधक बना लिया और बाद में उनकी जमकर पिटाई की /
.
.
सूत्रों से मिली जानकारी के जालंधर के भोगपुर थाने की पुलिस एएसआई जसविन्दर के दिशा निर्देश पर किसी मामले को लेकर कांगड़ा जिले के डमटाल में इंदोरा की छन्नी वैली में पहुंची थी, लेकिन पंजाब पुलिस ने हिमाचल पहुंचने पर यहां की पुलिस को कोई भी सुचना नहीं दी और खुद ही गांव में पहुंच गई /
.
.
बताया जा रहा है कि इस दौरान गाँव वालों ने पुलिस मुलाजिमों की टीम को पहले बंधक बना लिया और उनकी जमकर सेवा की साथ ही उनके पास मौजूद हथियार भी लूट लिए / लोगों का कहना था कि पंजाब पुलिस ने उनके गांव के एक व्यक्ति को बिना वजह गिरफ़्तार करके रखा हुआ है पहले वह उक्त व्यक्ति को छोड़े तभी वह पुलिस मुलाजिमों को छोडेंगे /
.
.
बताया जा रहा है कि इसी दौरान किसी ने इस घटना की सुचना हिमाचल पुलिस को दे दी और गाँव वासियों की गिरफ़्त में से पंजाब पुलिस के मुलाजिमों को छुड़वाया / अब सोचने वाली बात तो यह है कि पंजाब पुलिस जोकि हमेशा ही अपने कारनामों से सुर्ख़ियों में रहती है बिना हिमाचल पुलिस को सुचना दिए ही कैसे किसी के गांव में जाकर जाँच कर सकती है / फ़िलहाल यह मामला पंजाब पुलिस के सीनियर अधिकारीयों तक पहुंच चूका है व जाँच जारी है /
.
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Himachalis beat Jalandhar Bhogpur police Arms also looted Punjab Himachal Pardesh Kangra






































