PTB News

Latest news
पंजाब पुलिस के बाद वकीलों ने की लेफ्टिनेंट कर्नल के साथ मारपीट, रीढ़ की हड्डी में आई गंभीर चोट, CCTV... सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले याचिकाकर्ता पर नहीं होगी कार्रवाई, CJI ने दिए निर्देश, जानें वजह पंजाब! दाना मंडी में चली एक साथ 100 राउंड गो/लियां, 2 गुट आपस में भिड़े, पंच की हुई मौ/त, सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी, जालंधर के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी रिजल्ट में चमकाया परचम, पंजाब! प्रवासी दंपती ने किया किराया मांगने गए मकान मालिक पर कातिलाना हमला, सिर पर आईं चोटें, हालत गं... हेमकुंड साहिब की यात्रा पर आए 6 सिख यात्रियों ने हाथों में पहने लोहे के कड़ों से 2 युवकों का फोड़ सि... सेंट सोल्जर इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट एंड एग्रीकल्चर द्वारा सिलाई एवं फैशन डिजाइनिंग पर निःशुल... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के सभी परिसरों में निःशुल्क दंत चिकित्सा शिविर के साथ 'स्वस्थ मुस्कान' को बढ़ा... पंजाब! एक ही परिवार के 4 लोगों ने खाया एक साथ जहरीला पदार्थ, 2 की हुई मौत पंजाब में निहंग सिंह सहित 10 पर दर्ज की पुलिस ने FIR

दुःखद खबर : बेटा जलता रहा और पिता बेटे को बचाने के लिए चिल्लाता रहा, अंत: में जिंदा जला बेटा,

hisar-agroha-car-accident-fire-broke-out-father-and-son-burnt-alive-and-died-haryana

.

.

PTB Shocking न्यूज़ हरियाणा : हरियाणा के हिसार में वैगनआर कार में पेड़ से टकराने के बाद आग लग गई। कार में सवार बेटे की जिंदा जलने से मौत हो गई, जबकि उसका पिता झुलसने के बावजूद बेटे को बचाने के लिए चिल्लाता रहा। हादसा बरवाला-अग्रोहा रोड पर नंगथला गांव के पास हुआ। कार में आग लगी देख लोगों की मौके पर भारी भीड़ लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कार की खिड़की तोड़कर पिता-पुत्र को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हें अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।

.

.

यहां डॉक्टरों ने बेटे को मृत घोषित कर दिया, जबकि पिता की हालत गंभीर है। उसे ICU में रखा गया है। बरवाला के वार्ड नंबर 14 निवासी राजवीर कुमार (38) फतेहाबाद में कारपेंटर का काम करता है। वह यहीं पत्नी और बच्चों के साथ रहता है। मंगलवार को वह फतेहाबाद से अपने बेटे दीपांशु (14) के साथ कार में सवार होकर बरवाला अपने परिवार के लोगों से मिलने जा रहा था। कार बरवाला से अग्रोहा की तरफ नंगथला गांव के पास पहुंची तो अचानक

.

hisar-agroha-car-accident-fire-broke-out-father-and-son-burnt-alive-and-died-haryana

.

असंतुलित होकर रोड किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। कार इसके बाद पलट गई और इसमें आग लग गई। हादसा देख लोगों की मौके पर भीड़ लग गई। गाड़ी में CNG किट व सिलेंडर लगा था। इस वजह से कोई भी कार के नजदीक नहीं गया। कार में सवार व्यक्ति बाहर नहीं निकल सके। फायर ब्रिगेड और डायल 112 पर हादसे की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कार में लगी आग को बुझाया। इसके बाद JCB मशीन बुलाकर कार की खिड़की तोड़ी गई।

.

.

उसमें ड्राइवर सीट पर बैठा व्यक्ति और कंडक्टर सीट पर बैठा 15 वर्षीय किशोर बुरी तरह से जला हुआ था। लड़का सीट बैल्ट लगाए हुए था। लड़के की मौत हो चुकी थी, जबकि ड्राइवर जीवित था। उसने बताया कि साइड में उसका बेटा बैठा है। व्यक्ति गंभीर हालत में था और बेहोश होने तक कहता रहा कि मेरे बेटे को बचाओ, बेटे को बचाओ। हालांकि तब तक बेटे का शरीर राख हो चुका था।

.

.