PTB News

Latest news
एचएमवी में एआई-सक्षम दवा खोज और सटीक स्वास्थ्य सेवा : विज्ञान और प्रौद्योगिकी का सेतु विषय पर डीएसटी... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और मैनेजमेंट स्नातकोत्तर विभाग ने ऑनलाइन सेमिनार आय... आईवी वर्ल्ड स्कूल में “जिज्ञासा से आत्मविश्वास तक” थीम पर आधारित किंडरगार्टन ग्रेजुएशन समारोह का भव्... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी परिणामों में ग्रुप का नाम रोशन किया, पंजाब में विफल कानून-व्यवस्था पर सांसद सुखजिंदर रंधावा ने उठाए सवाल सिंगर-रैपर बादशाह को जल्द किया जाये गिरफ्तार, महिला आयोग का सख्त आदेश, पासपोर्ट भी किया जाये जब्त, जालंधर से दुःखद खबर, पहले लगाई कमरे में आग फिर, पत्नी-बेटे की आंखों के सामने व्यक्ति जला जिंदा, पेट्रोल से लेकर LPG ही नहीं, पानी तक पहुंची ईरान युद्ध की आग, जानें कारण? Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पा... Good News भारत के लिए, Strait of Hormuz से सुरक्षित गुजरेंगे भारतीय जहाज, जाने कैसे?
Translate
[gtranslate]

एच.एम.वी अकादमिक सैशन 2018 -19 से शुरू करेगा 7 नए कोर्स,

[smartslider3 slider=7].

[smartslider3 slider=8].

[smartslider3 slider=9].

[smartslider3 slider=10].

[smartslider3 slider=11].

[smartslider3 slider=14].

[smartslider3 slider=15].

[smartslider3 slider=17].

HMV academic session will start from 2018-19-7 new courses
एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज एडमिशन डेस्क पर कर सकते हैं संपर्क, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय छात्राओं को सर्वपक्षीय शिक्षा देने के लिए समर्पित रहा है / नए अकादमिक सेशन 2018 -19 से कालेज में 7 नए कोर्स शुरू होने जा रहे है /

प्रचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि नए शुरू हो रहे कोर्सों में एम. ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, एम.एस.सी. केमिस्ट्री, बैचलर इन फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बी. वॉक. नूट्रिशन, एक्सरसाइज एंड हेल्थ, बी. वॉक. फैशनटेक्नोलॉजी, डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी तथा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन शामिल है / एम.ए. जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन के लिए किसी भी बैचलर डिग्री में 50 प्रतिशत अंक या सम्बंधित विषय में 45 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है / कॉलेज के पास अपना कैंपस टी.वी. (एच.एम.वी. टीवी) तथा रेडियो (रेडियो आवाज़) है, ताकि छात्राओं को प्रेक्टिकल जानकारी दी जा सके /

इसके अतिरिक्त विभिन्न मीडिया संस्थानों से कॉलेज का टाई-अप भी है, ताकि विद्यार्थिओं कि प्लेसमेंट हो सके / एम.एस.सी. केमिस्ट्री के लिए केमिस्ट्री के साथ बी.एस.सी डिग्री में 50 प्रतिशत अंक होना आवश्यक है / कॉलेज में केमिस्ट्री कि बेहतरीन सुविधाओं से लैस लैब्स भी उपलब्ध है / इसके अतिरिक्त कॉलेज के केमिस्ट्री कि छात्राएं अपने अध्यापकों के सानिध्य में रिसर्च प्रोजेक्टों पर काम कर रही है /

बैचलर ऑफ़ फिजिकल एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स की डिग्री करवाने वाला एच.एम.वी एकमात्र कॉलेज बन गया है / इस कोर्स में एडमिशन लेने के लिए +2 में 45 प्रतिशत अंक होने जरुरी है / इसके अतिरिक्त छात्रा को एक फिजिकल टेस्ट भी पास करना होगा तथा जिला/स्कूल स्तर पर वह खेल चुकी हो / बी.वॉक. नूट्रिशन, हेल्थ एंड एक्सरसाइज एंड बी.वॉक. फैशन टेक्नोलॉजी के लिए +2 में 45 प्रतिशत अंक होने जरुरी है / यह दोनों कोर्स तीन साल के है तथा इनमें पहले व दूसरे साल के बाद एग्जिट की सुविधा है / डिप्लोमा इन कॉस्मेटोलॉजी तथा डिप्लोमा इन कंप्यूटर एप्लीकेशन के लिए +2 में 40 प्रतिशत अंक होने चाहिए / प्रचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन ने बताया कि कॉलेज में इन कोर्सों कि शुरुआत ग्लोबल मार्किट व् इंडस्ट्री कि मांग को ध्यान में रख कर की गई है / हर प्रकार की अकादमिक व इंफ्रास्ट्रक्चर की सुविधा यहाँ उपलब्ध है / एडमिशन लेने के इच्छुक विद्यार्थी कॉलेज एडमिशन डेस्क पर संपर्क कर सकते हैं /

HMV academic session will start from 2018-19-7 new courses