PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

एच.एम.वी. में स्वामी श्रद्धानंद जी का जन्मोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास से मनाया गया,

HMV celebrated Birth Anniversary of Swami Shraddhanand Ji with Great Fervour

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय में स्वामी श्रद्धानंद जी का जन्मोत्सव पूर्ण हर्षोल्लास से प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी के कुशल दिशा-निर्देशन में मनाया गया। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि कोई भी क्रांति या परिवर्तन एक ही दिन में नहीं हो जाता, उसके पीछे मेहनत और लग्न होती है जिमसें ज्ञान, संस्कार और अनुभव का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि गुरु और शिष्य का रिश्ता केवल शिक्षक और विद्यार्थी का नहीं, बल्कि मार्गदर्शक और साधक का होता है।

.

.

जिस प्रकार स्वामी श्रद्धानंद ने दयानंद जी को अपना गुरू बनाया और समाज परिवर्तन की दिशा में अनेकों सुधार कार्य किए इसलिए आर्य सिद्धांतों को स्मरण रखते हुए सदा वेद मार्ग को अपनाएं और न केवल अपनी उन्नति वरन् सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझें। इस अवसर पर महाविद्यालय की छात्राओं को संस्कृत विभागाध्यक्षा डॉ. मीनू तलवाड़ ने गुरु-शिष्य परम्परा पर विचार सांझा करते हुए गुरु का जीवन में महत्व एवं शिष्य के कत्र्तव्य विषय पर चर्चा की और गुरु के दिखाए गए मार्ग पर चलकर उच्च आदर्श स्थापित करने पर बल दिया और विद्यार्थियों द्वारा जिज्ञासावश पूछे गए प्रश्नों का समाधान भी किया और उनको जीवन में सदगुणों को अपनाने हेतु प्रेरित किया।

.

स्वामी श्रद्धानंद जी के जीवन पर वैदिक प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गय जिसमें जान्हवी ने अधिकाधिक प्रश्नों का उत्तर देकर प्रथम, वोनिका ने द्वितीय, सम्पिता ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी छात्राओं को पुरस्कार वितरित किए गए। अंत में डीन वैदिक अध्ययन डॉ. ममता ने सभी का धन्यवाद किया और विद्यार्थियों को ऐसे कार्यक्रमों में बढ़-चढक़र भाग लेने हेतु प्रेरित किया। इस अवसर पर हिन्दी विभागाध्यक्षा डॉ. ज्योति गोगिया व अन्य फैकल्टी सदस्य भी मौजूद रहे।

.

.

.

Latest News