PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. में अन्तर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया

HMV Celebrated International Mother Language Day

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के कुशल नेतृत्व एवं पीजी पंजाबी विभाग की अध्यक्ष डॉ. नवरूप के मार्गदर्शन में पंजाबी साहित्य सभा द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मातृभाषा दिवस को समर्पित कविता उच्चारण एवं पंजाबी मुहावरा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें लगभग 130 छात्राओं ने भाग लिया।

.

.

छात्राओं ने पंजाबी मातृभाषा के महत्व को दर्शाते हुए कविताओं के माध्यम से अपनी भावनाएं अभिव्यक्त की। इसके साथ छात्राओं की भाषाई दक्षता को प्रकट करने हेतु पंजाबी मुहावरा प्रतियोगिता भी करवाई गई। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि पंजाबी मातृभाषा हमारी पहचान है और हमें अपनी भाषा को गर्व एवं सम्मान के साथ बोलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाबी भाषा ने देश-विदेश में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है। उन्होंने छात्राओं और अध्यापकों को अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुहावरे और वाक्यांश भाषा की शोभा बढ़ाते हैं तथा इसमे विद्वानों के अनुभव समाहित होते हैं। उन्होंने पंजाबी विभाग के इस प्रयास की सराहना की।

.

डॉ. नवरूप ने कहा कि मातृभाषा का शुद्ध उच्चारण और इसका प्रयोग ही इसे जीवित बनाए रखता है। हमें अपनी भाषा को भूलना नहीं चाहिए, बल्कि उसके विकास के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाली छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। श्रीमती कुलजीत कौर ने छात्राओं को मातृभाषा दिवस की बधाई दी और ऐसे आयोजनों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

.

प्रतियोगिता में तन्वी ने प्रथम, हरपिंदर कौर ने द्वितीय, मनसुख सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। परमिंदर कौर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। पंजाबी मातृभाषा साहित्य एवं संस्कृति के प्रति समर्पित छात्राओं नैन्सी, सिमरन कौर, शरणजीत कौर, हर्षदीप कौर और हिमांशी को भी सम्मानित किया गया। पंजाबी साहित्य सभा की इंचार्ज डॉ. मनदीप कौर ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर पंजाबी विभाग से श्रीमती सतविंदर कौर, डॉ. संदीप कौर, सुश्री सिमरनजीत कौर, सुश्री अमनप्रीत कौर, सुश्री मनदीप कौर उपस्थित रही।

.

.