PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. ने छोटी बच्चियों के साथ मनाया राष्ट्रीय बालिका दिवस,

hmv-celebrated-national-girl-child-day-with-little-girl-children

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में हंसराज महिला महाविद्यालय की विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। समारोह की मुख्यातिथि प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन थी जिनका स्वागत डीन विद्यार्थी परिषद डॉ. उर्वशी मिश्रा द्वारा किया गया। उनके साथ को-डीन श्रीमती सविता महेंद्रू भी उपस्थित थी।

इस दिन बालिकाओं को शिक्षित व सशक्त बनाने पर जोर दिया जाता है। इस आयोजन को विशेष बनाने के लिए 4-10 वर्ष की बालिकाओं को आमंत्रित किया गया तथा मनोरंजक गेम्स खेले गए जिनमें कार्ड मेकिंग, पासिंग व पार्सल, म्यूजिकल पेपर, म्यूजिकल स्टैच्यू, बैलून रिले रेस, लैमन स्पून रेस, बैलेंस ओवर हैड रेस, ओपन माइक, डांस आदि शामिल थे।

इन गतिविधियों से न केवल बालिकाओं का मनोरंजन हुआ बल्कि उन्हें क्रिएटिव तरीके से सोचने व साथ काम करने की प्रेरणा भी मिली। विद्यार्थी परिषद की छात्राओं ने इसका सारा काम संभाला तथा सारा वातावरण खुशी से भर गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी को राष्ट्रीय बालिका दिवस की बधाई दी तथा कहा कि बच्चियों को शिक्षा व विकास के समान अवसर मिलने चाहिए।

उन्होंने समाज से अपील की कि लिंग भेदभाव को दूर करके महिलाओं को सशक्त बनाने की ओर अग्रसर होना चाहिए। प्राचार्या डॉ. सरीन ने सभी बालिकाओं को गिफ्ट हैंपर दिए तथा विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। इस अवसर पर डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप, डीन एकेडेमिक्स डॉ. सीमा मरवाहा, आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर डॉ. आशमीन कौर, डीन इनोवेशन डॉ. अंजना भाटिया, श्रीमती ज्योतिका मिन्हास और डॉ. काजल पुरी उपस्थित थे।