PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल... जालंधर : CBI की रडार पर OSD राजबीर सिंह घुम्मन का करीबी Aap नेता, मचा हड़कंप

एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया,

HMV Celebrates 'Tiyan Dhiyan Naal’ with a Spirit of Women Empowerment

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला के प्रेरणादायी मार्गदर्शन में कॉलेज की हेरिटेज सोसायटी के सहयोग से सांस्कृतिक मानसून उत्सव ‘तियां धियां नाल’ का आयोजन बड़े उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। एचएमवी परिवार की सम्मानित सदस्य श्रीमती अरुणिमा सूद मुख्य अतिथि के रूप में और श्रीमती रश्मि घई विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं । श्रीमती रश्मि घई ने ‘तियां धियां नाल’ की भावना को समर्पित एक मधुर गीत प्रस्तुत किया। समारोह में पंजाब की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की मनमोहक झलक देखने को मिली।

metaslider id=”7630″].

.

.

पारंपरिक गीतों, संगीत, गिद्धा एवं भांगड़ा की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को जीवंत बना दिया। अजीत सिंह फाउंडेशन (एनजीओ) की प्रतिनिधि श्रीमती रमनप्रीत कौर ने कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका निभाई। छात्रा रिधम को ‘मिस तियां’ के खिताब से नवाजा गया, जबकि श्रीमती संगीता अरोड़ा एवं श्रीमती प्रोतिमा मंडेर को ‘मिसेज तियां’ के रूप में सम्मानित किया गया। स्पोर्टिंग स्टाफ की सदस्य श्रीमती सोना को भी उनकी उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए सराहा गया। कार्यक्रम में डिजाइन एवं कॉस्मेटोलॉजी विभागद्यद्य द्वारा लगाए गए ‘खीर और पूड़े’ के खाद्य स्टॉल भी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहे। छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने समारोह को और भी जीवंत एवं यादगार बना दिया।

.

.

प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने कार्यक्रम की प्रभारी एवं पंजाबी विभाग की अध्यक्ष श्रीमती कुलजीत कौर सहित आयोजन टीम की सदस्य डॉ. अंजना भाटिया, डॉ. अश्मीन कौर, डॉ. रमा शर्मा एवं श्रीमती सविता मेहिंदरू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि ‘तियां’ पंजाब में मनाया जाने वाले तीज पर्व है, जो मानसून के आगमन का प्रतीक है और विशेष रूप से बेटियों एवं बहनों को समर्पित है। डॉ. खोसला ने आगे कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक समारोह स्वतंत्रता, सांस्कृतिक पहचान एवं महिला सशक्तिकरण के प्रतीक हैं। समारोह में विभिन्न विभागों, विशेष रूप से पंजाबी विभाग के प्राध्यापक उपस्थित रहे और उन्होंने कार्यक्रम की सफलता में अपना योगदान दिया।

.

.

.