PTB News शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्य नेतृत्व अधीन एवं स्नातकोत्तर फैशन डिजाईनिंग विभाग की ओर से फैशनिस्टा-2023 द ग्लैम शो का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि स्वरूप वाईस प्रैकाीडैंट डीएवीसीएमसी, नई दिल्ली व चेयरमैन लोकल कमेटी जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद एवं उनकी धर्मपत्नी अरुणिमा सूद उपस्थित रहे। लेडी ऑफ द डे – डॉ. जसलीन कौर, सीईओ, आर्थोनोवा अस्पताल, जालंधर उपस्थित रही।
विशिष्ट अतिथि स्वरूप श्रीमती वानी विज, डायरैक्टर दैनिक सवेरा, श्री वाई.के. सूद एवं उनकी धर्मपत्नी, श्रीमती रोनिका, सीईओ एवरग्रीन पब्लिकेशन जालंधर, श्रीमती सीमा सोनी, रीजनल प्रोग्रामिंग डायरैक्टर, पंजाब-हरियाणा रेडियो सिटी, श्री अरविंद घई एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रश्मि घई, लोकल कमेटी से श्री अजय गोस्वामी एवं उनकी धर्मपत्नी, श्री वाई के सूद एवं उन्की धर्मपत्नी, डॉ. सुषमा चावला, श्री सुरेन्द्र सेठ, श्री एस.पी. सहदेव, श्री कुंदन लाल अग्रवाल, डॉ. पवन गुप्ता, श्रीमती पूर्णिमा बेरी, श्री इरविन खन्ना, डीईओ स. गुरशरण सिंह, प्रिंसिपल किरणजीत रंधावा, श्री राजीव जोशी, प्रिंसिपल श्री राकेश शर्मा,
श्री सुधीर जी ने इस में उपस्थित रह कर सभा की शोभा में अभिवृद्धि की। सभी गणमान्य सदस्यों का संस्था परंपरानुसार प्लांटर भेंट कर स्वागत किया गया। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने सभी गणमान्य अतिथियों, सपोन्सर, मीडिया, रेडियो पार्टनर, लोकल कमेटी, डिकााइनर्स और शो स्टोपर के प्रति आभार व्यक्त किया एवं हार्दिक अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य मन्तव्य नारी वर्ग को आत्मनिर्भर बना उनमें आत्मविश्वास के भाव को प्रफुल्लित करना है ताकि जब वह अपने भविष्य की ओर अग्रसर हों तो मार्ग की हर मुश्किल का सामना करने हेतु सक्षम बन सकें।

उन्होंने कहा कि कालेज का यह उद्देश्य रहता है कि प्लेसमेंट के माध्यम से छात्राओं के भविष्य को सुरक्षित किया जा सके तथा उद्योगिता के साथ सह-संबंध स्थापित कर छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य प्रदान किया जा सके। उन्होंने इस कार्यक्रम का मुख्य लक्ष्य छात्राओं को नौकरी खोजी न बनाकर नौकरी देयकर्ता बनाना बताया। उन्होंने सर्व आयोजन हेतु फैशन डिजाइनिंग विभाग की प्रोग्राम कोआर्डिनेटर श्रीमती नवनीता, श्रीमती रिशव, इवैंट मैनेजर डॉ. आशमीन कौर एवं डॉ. संगीता अरोड़ा को बधाई दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम को आनन्दित बनाने हेतु सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक श्री कुलबीर सिंह ने अपने गीत प्रस्तुत कर वातावरण को आनन्दमय बनाया। आर.जे. करण ने भी अपनी प्रतिभा के माध्यम से समय बांधा। फैशन डिजाईनिंग की छात्राओं ने अपने द्वारा निर्मित विभिन्न पहरावों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शोभित किया। जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद जी ने छात्राओं को अपना शुभाशीष दिया एवं कालेज प्राचार्या एवं स्टाफ को इस आयोजन हेतु बधाई दी। उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइनिंग एक ऐसा विषय है जिसके माध्यम से छात्राएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
उन्होंने छात्राओं को भविष्य में सफलता हेतु शुभकामनाएं भी दी। इस अवसर पर विभिन्न विषयों से अलंकृत कुल दस राउंड प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्राओं ने अलग-अलग पहरावों के माध्यम से दर्शकों को रिझाया। कार्यक्रम के अंत में गणमान्य अतिथियों ने भी रैंप पर चल प्रोग्राम को शोभायमान किया। अंत में शो स्टापर राऊंड निधि सरदाना द्वारा डिजाइन ड्रैसिस प्रस्तुत की गईं। समागम के अंत में गणमान्य अतिथियों, स्पासर्स के प्रति उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। लेडी आफ द डे डॉ. जसलीन ने समागम के अंत में सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा सफलतापूर्वक निभाया गया। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन टीचिंग के सभी सदस्य मौजूद थे।

































