PTB News

Latest news
पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਬੀ.ਐਸ.ਸੀ. (ਇਕਨਾਮਿਕਸ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.A. सेमेस्टर II की छात्रा जसअमृत कौर ने कॉलेज के 'रोल ऑफ़... हर बच्चे को सीखने का मौका मिलना चाहिए, एलपीयू के 'ज्ञानदीप' के ज़रिए क्लासरूम से बाहर शिक्षा पहुँचान... सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में भव्य विदाई समारोह आयोजित, मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट, 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार बड़ी ख़बर : एक बार फिर से पंजाब आ रहे हैं PM मोदी! कर सकते हैं बड़े ऐलान, शेड्यूल किया जा रहा है तैयार पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव...

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल की ओर से विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन,

HMV collage Organized World Disability Day Jalandhar

PTB News शिक्षा : एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की ओर से प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन अधीन विश्व दिव्यांग दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर फ्रयूडियन साइकोलोजिकल सोसाइटी सहित दृष्टि टैक्नालोजी सैंटर की ओर से छात्राओं में कुछ संवेदनशील विषयों पर पोस्टर मेकिंग एवं कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस वर्ष अन्तर्राष्ट्रीय दिव्यांग दिवस का मुख्य विषय ‘ट्रांस्फॉरमेटिव सल्यूशन फॉर इन्क्लूसिव डिवेल्पमेंट – रोल आफ इनोवेशन इन फ्यूलिंग एन एक्सेसिबल एण्ड इक्यूटेबल वल्र्ड’ रहा। डॉ. प्रेम सागर, विभागाध्यक्ष संगीत गायन एवं अध्यक्ष दृष्टि टैक्नालोजी सैंटर ने छात्राओं को प्रेरित किया एवं देखभाल के विभिन्न तरीके बताए।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने अपने वक्तव्य में कहा कि इस दिन का आयोजन दिव्यांग लोगों के प्रति पूर्ण एवं समान समानता के भाव को अपनाने हेतु किया जाता है कि उनके प्रति हमारा विशिष्ट उत्तरदायित्व है तथा इस प्रकार के आयोजन भविष्य में भी छात्राओं को जागरूकता हेतु महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर श्रीमती नवरूप, डीन यूथ वैलफेयर, डॉ. सीमा मरवाहा, डीन अकादमिक, डॉ. आशमीन कौर, कोआर्डिनेटर आईक्यूएसी व साइकालोजी विभाग से वंशिका उपस्थित रहे। बैस्ट पोस्टर एवं बैस्ट कविता लेखन विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Latest News