PTB News

Latest news
आम जनता पर महंगाई का बड़ा अटैक! पेट्रोल-डीजल की कीमतों में हुआ इजाफा री-एग्जाम! NEET-UG परीक्षा की नई तारीख का हुआ ऐलान, हाई लेवल मीटिंग के बाद लिया गया फैसला, जालंधर! संत सीचेवाल के प्रयासों से वापिस आया मलेशिया में फंसा युवक, जालंधर! BSF कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट को लेकर हुआ बड़ा खुलासा, आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तान का निकला मास्... कांग्रेस ने वीडी सतीशन को बनाया केरलम का नया मुख्यमंत्री, क्या! जालंधर में राजनीति की भेंट चढ़ा "बालाजी संकीर्तन", किसने दिया भजन गायक को रोकने के लिए पैसों का... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸਸੀ. ਕੈਮਿਸਟਰੀ ਸਮੈਸਟਰ ਪਹਿਲਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, ब्रिटिश ओलिविया स्कूल का लगातार सीबीएसई 12वीं कक्षा बोर्ड परीक्षा परिणाम में फिर से धमाका, आईवी वर्ल्ड स्कूल, वासल एजुकेशन के तत्वावधान में, CBSE कक्षा XII बोर्ड परीक्षाओं में अपने छात्रों के... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों का सी.बी.एस.ई 12वीं कक्षा का शानदार परिणाम : माही मुटनेजा ने कॉमर्स...

HMV कॉलेज ने पूरे किए अपने 96 वर्ष, विधायक रमन अरोड़ा ने की समारोह में शिरकत,

HMV College completes 96 years MLA Raman Arora attended the function Jalandhar Punjab

PTB News शिक्षा : प्रतिष्ठित हंसराज महाविद्यालय (HMV) ने आज यानि मंगलवार को अपने 96 वर्ष पूरे कर लिए हैं / इस मौके पर आयोजित स्थापना दिवस समारोह में जालंधर सेन्ट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की / उन्होंने संस्थान के 3 शार्ट टर्म कोर्स भी लांच किए /

आपको बता दें कि यह सभी कोर्स छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनमें कौशल भरने के उद्देश्य से शुरू करवाए जा रहे हैं / हास्टल की मेस और पक्षियों को दाना पानी मुहैया करवाने के लिए आबू दाना मुहिम भी शुरू की गई / इसके तहत कैंपस में 100 से अधिक पक्षियों के लिए सकोरे व आलने बनाए गए हैं /

HMV के स्थापना दिवस को खास बनाने के लिए छात्राओं ने संस्थान की उपलब्धियों पर कोरियोग्राफी प्रस्तुत की गई / उन्होंने दिखाया कि HMV ने किस प्रकार से शिक्षा के क्षेत्र में उच्च रैंकिंग और विभिन्न प्रकार की उपलब्धियां हासिल की हैं / उन्होंने महाविद्यालय में छात्राओं के लिए करवाई जा रही विभिन्न प्रकार की खास गतिविधियों की झलक भी दिखाई /

वहीं इस ख़ुशी के अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और संस्थान की उपलब्धियों और आने वाले समय में किए जाने वाले नई प्रोजेक्ट शुरू करने के बारे में बताया / आपको यह भी बता दें कि हंसराज महिला महाविद्यालय की स्थापना महात्मा हंसराज ने 1927 में लाहौर (अब पाकिस्तान) में की थी /

देश के विभाजन के बाद स्कूल 1948 में आर्य समाज विक्रमपुरा में शिफ्ट हुआ / उस समय तत्कालीन उपराष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने 7 नवंबर, 1959 को वर्कशाप चौक के पास कैंपस का उद्घाटन किया / मौजूदा समय में कालेज यहीं चल रहा है / आज के शुभ अवसर पर जालंधर सेंट्रल से विधायक रमन अरोड़ा ने सभी कॉलेज प्रबंधकों व कॉलेज प्रिंसिपल सहित मौजूद सभी स्टॉफ और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के उज्जवल भविष्य की कामना की /

Latest News