PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. कॉलेजिएट स्कूल में 30 जनवरी को मनाएगा अचीवर्स डे,

hmv-collegiate-school-to-celebrate-achievers-day-on-january-30

.

PTB News “शिक्षा” : प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला एवं स्कूल को-कोआर्डिनेटर श्रीमती अरविंदर कौर के कुशल नेतृत्व में एच.एम.वी. कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, जालंधर में 30 जनवरी को अचीवर्स डे का आयोजन किया जा रहा है। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शैक्षणिक, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों एवं खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करना है।

.

.

कोआर्डिनेटर डॉ. सीमा मरवाहा ने बताया कि समारोह के दौरान बोर्ड परीक्षाओं में पोजीशन हासिल करने और 90 प्रतिशत से ज़्यादा अंक लाने वाली छात्राओं को 21 ट्रॉफियां दी जाएंगी, जबकि +1 की परीक्षाओं में पोजीशन हासिल करने वाले छात्राओं को 9 ट्रॉफियां दी जाएंगी।

.

एक्स्ट्रा को-करिकुलर एक्टिविटीज़ में शानदार प्रदर्शन करने वाली +2 की छात्राओं को 24 मेडल और +1 की छात्राओं को 16 मेडल दिए जाएंगे। खेल के क्षेत्र में शानदार उपलब्धि हासिल करने वाली +2 छात्राओं को 13 मेडल और +1 की छात्राओं को 19 मेडल देकर सम्मानित किया जाएगा। इसके इलावा प्राइड ऑफ एच.एम.वी. के लिए दो ट्रॉफियां, साथ ही स्टूडेंट ऑफ द ईयर और प्लेयर ऑफ द ईयर के प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्रदान किए जाएंगे।

.

कार्यक्रम के मुख्यातिथि केन्द्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के कुलपति चांसलर डॉ. हरमहिंदर सिंह बेदी होंगे जबकि प्रसिद्द समाजसेवी और लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य श्री सुरेन्द्र सेठ विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन छात्राओं के लिए प्रेरणादायक अवसर होगा और उनकी कड़ी मेहनत, लगन और उत्कृष्टता की भावना को प्रोत्साहित करने का सशक्त माध्यम बनेगा।

.

.