PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग पोलिटिकल साइंस के लीगल लिटरेसी क्लब द्वारा जिला लीगल सर्विसिस अथारिटी जालंधर के सहयोग से नेताजी सुभाष चंद्र बोस जयंती के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन की अध्यक्षता में किया गया।
. ..
इस प्रतियोगिता में पोलिटिकल साइंस विभाग के यूजी व पीजी विभाग की छात्राओं ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत के महान लीडर नेताजी सुभाष चंद्र बोस को क्रिएटिव रूप से श्रद्धांजलि देना था। इस प्रतियोगिता से छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच प्रदान किया गया।
. .प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी तथा उनकी प्रतिभा की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नेता जी सच्चाई, ईमानदारी व परित्याग की मूर्ति थे। विभागाध्यक्ष व लीगल लिटरेसी क्लब की इंचार्ज श्रीमती अलका ने भी अपने विचार सांझे किए। उन्होंने सभी प्रतिभागियों, फैकल्टी सदस्यों का धन्यवाद किया।
. . .







































