PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. कम्पीटीटिव हब ने तर्क की योग्यता विषय पर आयोजित की वर्कशाप,

HMV Competitive Examination Hub organized Workshop on Aptitude of Reasoning

PTB News “शिक्षा” : विद्यार्थियों को प्रोफेशनल स्तर पर सशक्त बनाने के लिए हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर सदैव तत्पर रहता है। प्रतियोगी परीक्षाओं में उन्हें सफल बनाने के उद्देश्य से एचएमवी कम्पीटीटिव हब की ओर से ‘तर्क की योग्यता’ विषय पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। रिसोर्स पर्सन श्री विपिन खंडवाल, डायरेक्टर टाइम इंस्टीट्यूट का स्वागत श्रीमती नवरूप व आयोजन समिति के सदस्यों ने ग्रीन प्लांटर देकर किया।

एचएमवी कम्पीटीटिव हब की इंचार्ज श्रीमती बीनू गुप्ता ने कहा कि इस वर्कशाप के माध्यम से छात्राओं के मानसिक योग्यता तथा वर्बल योग्यता के अनुसार तैयारी करवाई जाएगी। मार्च के अंत में बैंकिंग तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कोचिंग आरम्भ की जा रही है। इसमें लडक़े भी दाखिला ले सकते हैं। यह कक्षाएं शाम के समय लगाई जाएंगी तथा यह कोर्स 2 महीने का होगा। श्री विपिन खंडवाल का सैशन इंटरएक्टिव रहा जिसमें छात्राओं ने प्रश्न भी पूछे।

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि इस प्रकार की वर्कशाप तथा कोचिंग समय की मांग है। इससे छात्राओं का आत्मविश्वास बढ़ता है। यूजीसी कोचिंग इंचार्ज डॉ. शालू बत्तरा ने कहा कि पीजी छात्राओं को यूजीसी कोचिंग उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे उनके लिए रिसर्च फैलोशिप के रास्ते भी खुलते हैं। इस अवसर पर बैंकिंग कोचिंग इंचार्ज श्रीमती गगनदीप ने धन्यवाद प्रस्ताव दिया। इस वर्कशाप में ग्रैजुएट अंतिम वर्ष तथा पोस्ट ग्रैजुएट कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर श्रीमती लवलीन, सुश्री हरमनुपाल, श्री विधु वोहरा भी उपस्थित थे।