PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड में फिजियोथेरेपी विद्यार्थियों के लिए ‘नवाज़’ इंडक्शन समारोह आयोजित, एलपीयू और सिमंधर एजुकेशन ने फाइनेंस और एआई के भविष्य पर चर्चा करते हुए सीएफओ और 'बिग फोर' के लीडर्स ... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में 'गौरव सम्मान समारोह 2026' का भव्य आयोजन; हिमाचल प्रदेश के राज्य... NHAI टोल में हुआ बड़ा फर्जीवाड़ा, ED की 14 ठिकानों पर एक साथ हुई छापेमारी PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन,

एच.एम.वी. को इनोवेशन काउंसिल की गतिविधियों के लिए मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन इनोवेशन सैल व एआईसीटीई द्वारा सर्वश्रेष्ठ संस्था का खिताब,

HMV declared as Best Institution in IIC activities by Ministry of Education’s Innovation Cell (MIC) and All India Council of Technical Education (AICTE)

PTB न्यूज़ शिक्षा : एक्सीलेंस में अपनी शान बरकरार रखते हुए हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल को शिक्षा इनोवेशन मंत्रालय (भारत सरकार) तथा आल इंडिया काउंसिल फार टेक्निकल एजुकेशन (एआईसीटीई) द्वारा वर्ष 2020-21 की सर्वश्रेष्ठ इनोवेशन गतिविधियों के लिए चार स्टार रेटिंग प्रदान की गई है।

इसके साथ ही यह रेटिंग प्राप्त करने वाला एचएमवी पंजाब का पहला व एकमात्र डीएवी संस्थान बन गया है। यह परिणाम पहली दिसम्बर को आयोजित एक समारोह में घोषित किया गया जिसमें एआईसीटीई के चेयरमैन प्रो. अनिल डी. सहस्त्रबुद्धे तथा यूजीसी के सचिव प्रो. राजेश जैन ने सभी आईआईसी सदस्यों, इनोवेशन एम्बैसेडरों तथा नेशनल इनोवेशन प्रतियोगिता के सभी विद्यार्थी प्रतिभागियों ने संबोधित किया।

इस समारोह में मिनिस्ट्री आफ एजुकेशन इनोवेशन सैल, एआईसीटीई, यूजीसी तथा शिक्षा मंत्रालय के अधिकारीगण उपस्थित थे। इस दौरान हंस राज महिला महाविद्यालय को भारत में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली संस्था के रूप में नवाजा गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने कहा कि संस्था से जुड़े सभी लोग एचएमवी आईआईसी की सफलता से अति प्रसन्न है।

यह प्राप्ति हमारी डीएवी मैनेजिंग कमेटी, नई दिल्ली के आशीर्वाद तथा सैल के सदस्यों की कड़ी मेहनत से ही संभव हो पाई है। प्राचार्या डॉ. अजय सरीन ने आगे कहा कि इनोवेशन एक निरंतर चलने वाली प्रक्रिया है तथा सरकार ने संस्थाओं को बेहतरीन मंच प्रदान किया है ताकि वह देश के विकास में योगदान दे सकें। इस ग्लोबल मंच के माध्यम से एचएमवी इनोवेशन काउंसिल के सदस्य नई ऊंचाईयां छूने के लिए तैयार हैं।

आईआईसी कनवीनर डॉ. अंजना भाटिया ने कहा कि चार स्टार इस वर्ष में मिलने वाली सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग है। चार स्टार प्राप्त करने वाली संस्थाएं सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली संस्थाएं होती हैं जो अपने छात्रों व फैकल्टी सदस्यों को इनोवेशन एन्ट्रेप्रेन्योरशिप के बीच संतुलन बनाकर चलने के लिए प्ररित करती रहती हैं।