PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਪ੍ਰੀਖਿਆਵਾਂ ਵਿੱਚ ਪਹਿਲੀਆਂ ਚਾਰੇ ਪੁਜੀਸ਼ਨਾ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षाओं में लहराया परचम, रायत बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी होशियारपुर में 'इग्नाइट 2026' का भव्य आगाज़; विद्यार्थियों में दिखा... जालंधर के युवराज भाटिया ने 10 साल की उम्र में रचा IGU मेन टूर की सी कैटेगरी में बनाई खास जालंधर की राजनितिक के चाणक्य कहे जाने वाले आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता का पार्टी ने बढ़ाया कद अमरावती अस्पताल अग्निकांड को लेकर CM फडणवीस ने किया बड़ा ऐलान, जांच के भी दिए आदेश Jalandhar : बाबा मुराद शाह दरगाह से लौट रहे दंपति सहित मासूम बेटी की हुई सड़क हादसे में दर्द/नाक मौ/त बड़ा फैसला : जज बनने के लिए, 3 नहीं अब 1 साल की होगी वकालत जरूरी Punjab बंद के बीच चली गो/लियां, कारोबारी के ऑफिस के बाहर, ₹5 करोड़ न देने पर मारने की मिल रही थीं धम... पंजाब बंद : मोहाली-चंडीगढ़ के बाॅर्डर पूरी तरह से सील, राज्य के कई शहरों में दुकानें बंद, भारी पुलिस...

आईक्यूएसी के तत्वावधान में एचएमवी में ग्रीन कैंपस विजऩ और एसडीजी पर प्रेरणादायक फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम का आयोजन,

hmv-hosts-inspiring-faculty-enrichment-programme-on-green-campus-vision-and-sdgs-under-the-aegis-of-iqac

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर ने अपने आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन सैल (आईक्यूएसी) के माध्यम से ‘ग्रीन कैंपस इनिशिएटिव्स : पाथवे टू सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स’ विषय पर एक प्रभावी एक-दिवसीय फैकल्टी एनरिचमेंट प्रोग्राम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को व्यावहारिक रणनीतियों से सशक्त बनाना था, ताकि वे परिसर में सतत विकास की पहल को बढ़ावा दे सकें और विकसित भारत के राष्ट्रीय विजऩ में योगदान दे सकें।

.

.

कार्यक्रम के विशेषज्ञ वक्ता डॉ. अश्विनी लूथरा, प्रोफेसर, गुरु राम दास स्कूल ऑफ टाउन प्लानिंग, जीएनडीयू, अमृतसर, जो शहरी सततता और क्लाइमेट-रेजि़लिएंट प्लानिंग के जाने-माने विशेषज्ञ हैं, ने अत्यंत ज्ञानवर्धक सत्र प्रस्तुत किया। उन्होंने ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, भूमि के बुद्धिमत्तापूर्ण उपयोग, जैव विविधता संरक्षण, ऊर्जा दक्षता, जल प्रबंधन और जिम्मेदार कचरा प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रकाश डाला। उन्होंने संस्थानों को सततता की जीवंत प्रयोगशालाओं के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर जोर दिया और परिसर की पहल को एसडीजी-6, 7, 11, 12, 13 और 15 जैसे प्रमुख सतत विकास लक्ष्यों से जोड़ा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई।

.

प्राचार्य प्रो. डॉ. एकता खोसला ने डॉ. लूथरा को ग्रीन प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया जो एचएमवी की पर्यावरणीय प्रतिबद्धता का प्रतीक है। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि ग्रीन कैंपस पहलें शिक्षा को राष्ट्रीय और वैश्विक प्राथमिकताओं से जोडऩे के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा, ‘जब कैंपस सतत प्रथाओं को अपनाते हैं, तो वे सीधे कई एसडीजी को आगे बढ़ाते हैं। ऊर्जा संरक्षण, हरित आवरण बढ़ाना, कचरे में कमी और जल संसाधनों का सदुपयोग—ये सभी विकसित भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।’

सत्र के दौरान फैकल्टी सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और डॉ. लूथरा की व्यावहारिक, लागू की जा सकने वाली सिफारिशों की सराहना की, जिनसे एचएमवी को एक मॉडल ग्रीन संस्थान के रूप में विकसित किया जा सकता है। कार्यक्रम का आयोजन डीन अकादमिक्स डॉ. सीमा मरवाहा के मार्गदर्शन में किया गया, जिसमें आईक्यूएसी कोऑर्डिनेटर डॉ. अंजना भाटिया ने कोआर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

.

प्राचार्य डॉ. एकता खोसला ने आईक्यूएसी और फैकल्टी सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की और शिक्षकों को न केवल कैंपस में बल्कि अपने दैनिक जीवन में भी सतत आदतें अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा प्रस्तुत धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। यह कार्यक्रम एचएमवी की पर्यावरणीय उत्तरदायित्व, शैक्षणिक उत्कृष्टता और सतत राष्ट्रीय विकास के प्रति दृढ़ प्रतिबद्धता को और सशक्त करता है।

.

.