PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन,

hmv-marks-auspicious-beginning-of-new-semester-with-yajna

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला जी के दिशानिर्देशन में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद, चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने उनका हार्दिक स्वागत किया। परमपिता परमात्मा का आशीर्वाद लेने हेतु पवित्र मंत्रों का जाप करते हुए हवन किया गया।

.

.

प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी। उन्होंने समस्त स्टाफ सदस्यों को संस्था की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने छात्राओं को लक्ष्य प्राप्ति हेतु कड़ी मेहनत करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यह संस्था नंबर 1 की पोजीशन पर है और भविष्य में अपनी इस पोजीशन को बनाए रखने तथा और ऊंचाईयों पर जाने के लिए हमें प्रयासरत होना चाहिए।

.

इस अवसर पर श्री एन.के. सूद ने सभी को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए संस्था की प्रगति की कामना की। उन्होंने छात्राओं को ज्यादा से ज्यादा सीखने व संस्था का नाम रोशन करने का आशीर्वाद दिया। डीन अकादमिक डॉ. सीमा मरवाहा ने छात्राओं को अपना लक्ष्य निर्धारित करने एवं नई उपलब्धियों को हासिल करने की प्रेरणा दी।

.

इस अवसर पर एचएमवी न्यूज व कैलेंडर रिलीज किया गया। संगीत विभाग द्वारा भजन प्रस्तुत किया गया। डीन वैदिक अध्ययन समिति डॉ. ममता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया द्वारा किया गया। डॉ. मीनू तलवाड़ द्वारा श्रद्धापूर्वक यज्ञ कार्य सम्पन्न करवाया गया।

.

.