PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

एच.एम.वी. में फैशनिस्टा-2025 द ग्लैम शो का आयोजन,

hmv-organised-fashionista-the-glam-show-2025

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के योग्य नेतृत्व अधीन एवं स्नातकोत्तर फैशन डिजाईनिंग विभाग की ओर से फैशनिस्टा-2025 द ग्लैम शो का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में सुश्री हरमिलन कौर बैंस गोल्ड मैडलिस्ट एथलीट तथा फस्र्ट लेडी आफ जालंधर श्रीमती श्वेता धीर उपस्थित रही। विशिष्ट अतिथि स्वरूप वाइस प्रेजीडेंट डीएवीसीएमसी नई दिल्ली व चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अरुणिमा सूद, डॉ. जसलीन कौर सीईओ आर्थोनोवा अस्पताल जालंधर,

.

डॉ. पूजा कपूर, कपूर अस्पताल जालंधर, श्रीमती रोनिता सीईओ एवरग्रीन पब्लिकेशन जालंधर, सुश्री सोनिया अग्रवाल, श्रीमती सुनीता सूद, श्रीमती नर्गिस सूद, डॉ. सुधीर शर्मा, श्री अजय गोस्वामी सचिव डीएवीसीएमसी एवं लोकल एडवाइजरी कमेटी के सदस्य श्री कुंदन लाल अग्रवाल, डॉ. सुषमा चावला, श्री अशोक परुथी, डॉ. पवन गुप्ता, श्री एस.पी. सहदेव, ने इस शो में उपस्थित रहकर सभा की शोभा बढ़ाई। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने सभी गणमान्य सदस्यों का संस्था परंपरानुसार प्लांटर व प्रेरणाबंधन भेंट कर हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं के कौशल को उजागर करने का सुअवसर देना है ताकि भविष्य में वे इंडस्ट्री में अपना वर्चस्व स्थापित कर सकें।

.

उन्होंने कहा कि इस शो के माध्यम से हमारी संस्था छात्राओं को आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करती है, उनके आत्मविश्वास को बढ़ाती है एवं असल जिंदगी में उन्हें मुश्किलों का सामना करने हेतु सक्षम बनाने में योगदान देती है। उन्होंने इस आयोजन हेतु प्रोग्राम कोआर्डिनेटर श्रीमती नवनीता और आर्गेनाइजिंग सचिव एवं अध्यक्षा फैशन डिजाइनिंग विभाग श्रीमती रिशव को बधाई दी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिन्होंने सहयोग दिया उनकी अथक मेहनत की सराहना की। जस्टिस (रिटा.) श्री एन.के. सूद ने कार्यक्रम की आयोजक टीम को बधाई दी।

.

उन्होंने कहा कि फैशन डिजाइनिंग विषय के माध्यम से छात्राएं अपने कौशल को विकसित कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। उन्होंने छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी। फैशन डिजाइनिंग विभाग की छात्राओं ने अपने द्वारा निर्मित विभिन्न पहरावों को सुंदर ढंग से प्रस्तुत कर कार्यक्रम को शोभित किया। विभिन्न विषयों से अलंकृत राउंड प्रस्तुत किए गए जिसमें छात्राओं ने अलग-अलग पहरावों के माध्यम से दर्शकों के मन को मोहा। संस्था की छात्राओं ने लोक नाच प्रस्तुत कर वातावरण को आनंदित बनाया। इस कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों ने भी रैंप पर चल कर प्रोग्राम की शोभा को बढ़ाया।

.

समागम के अंत में गणमान्य अतिथियों, स्पांसर्स, कोरियोग्राफर, मेकअप टीम के प्रति उपहार व स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया गया। शो को कोरियोग्राफ श्री निखिल तथा मेकओवर श्री अमित ने किया। संस्था के डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप, डीन स्टूडेंट कौसिल डॉ. उर्वशी, डीन इनोवेशन डॉ. अंजना भाटिया व फैशन डिजाइनिंग विभाग के संकाय सदस्यों सुश्री जसकरन, सुश्री रजनीत व सुश्री जसकोमल व समुचित आयोजक टीम को सम्मानित किया। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया ने किया। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन-टीचिंग के सभी सदस्य मौजूद रहे।

.

.