.
HMV organised one day National Seminar on Learning Progressions in Science and Technology
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय जालन्धर के इंटरनल क्वालिटी एश्योरैंस सैल की ओर से साइंस एंड टेक्नालोजी में प्रगति विषय पर प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशानुसार एवं कोआर्डिनेटर डॉ. कंवलदीप कौर व डॉ. एकता खोसला की अध्यक्षता में एक दिवसीय नेशनल सेमिनार का आयोजन किया गया /
.बतौर मुख्य वक्ता पुडुचेरी यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. गुरमीत सिंह उपस्थित थे / कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन एवं डीएवी गान से हुई / आईक्यूएसी कोआर्डिनेटर व डीन अकादमिक डॉ. कंवलदीप ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया / डॉ. नीलम शर्मा, डॉ. सीमा मरवाहा, डॉ. एकता खोसला, डा. हरप्रीत सिंह, डा. जतिंदर व डा. अंजना भाटिया ने भी उनका स्वागत किया /
.छात्राओं को सम्बोधित करते हुए प्रो. गुरमीत सिंह ने कहा कि वह अपने कैरियर के बारे में नए तरीके से दोबारा सोचें / शिकायत करने की अपेक्षा वह वैज्ञानिक स्टार्टअप के साथ अपनी आजीविका कमाएं / उन्होंने कहा कि भारतीयों को स्वतंत्रता के बाद की अपनी उपलब्धियों पर गर्व होना चाहिए / उन्होंने गुजरात की आनंद मूवमैंट का उदाहरण देते हुए कहा कि इसने भारत को दूध के उत्पादन में आत्मनिर्भर बना दिया है /
.इसी प्रकार हरित क्रांति ने हमें भोजन के उत्पादन में आत्मनिर्भर बना दिया है / उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भारत में ही रहने के लिए प्रेरित किया तथा कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में इनोवेशन के सहारे हम राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं / उन्होंने हंसराज महिला महाविद्यालय की तारीफ की जो छात्राओं को प्रतिदिन कुछ नया करने की प्रेरणा देता है /
.प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने प्रो. गुरमीत सिंह का छात्राओं को राष्ट्र हित में प्रेरित करने के लिए धन्यवाद किया / सेमिनार में 200 से अधिक छात्राओं ने भाग लिया / कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
HMV organised one day National Seminar on Learning Progressions in Science and Technology




































