PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. में स्वास्थ्य और स्वच्छता जागरूकता प्रोग्राम का आयोजन,

hmv-organized-an-awareness-programme-on-health-and-clenaliness

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के दिशा-निर्देशन में रेडक्रास सोसाइटी एवं छात्रावास की ओर से स्माईल प्लीज एनजीओ तथा अफजा (AFZA ) वैनच्यूर के सहयोग से स्वास्थ्य एवं स्वच्छता जागरूकता प्रोग्राम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

.

इस अवसर पर स्माईल प्लीज एनजीओ तथा अफजा (AFZA ) वैनच्यूर से सुश्री रीमा गुग्लानी, सुश्री गुरप्रीत एवं मीनाक्षी उपस्थित रही। जिन्होंने स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने छात्राओं को विशेषत: महामारी के दौरान सैनीटरी पैड के प्रयोग करने पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की एवं बताया कि किस कारण से प्रत्येक एक मिनट में सात महिलाओं की मौत सरवाइक्ल कैंसर की वजह से हो रही है जिस कारण पूर्ण स्वच्छता व स्वास्थ्य का ध्यान न रखना है।

.

.

उन्होंने बताया कि स्त्री होना वास्तव में परमात्मा का अमूल्य वरदान है क्योंकि स्त्री सृष्टि की चालक है। इसलिए बिना किसी संकोच के अपनी समस्याएं डॉक्टर से शेयर करे ताकि आप की समस्याओं का समाधान हो सके। प्राचार्या डॉ. सरीन ने सर्वप्रथम मुख्य वक्ताओं का परंपरानुसार ग्रीन प्लांटर भेंट कर अभिनंदन किया एवं इस आयोजन हेतु रैडक्रास सोसाइटी के एडवाइकार श्रीमती दीपशिखा व इंचार्ज श्रीमती पवन कुमारी तथा

.

.

छात्रावास अध्यक्ष डॉ. मीनू तलवाड़ को बधाई दी एवं कहा कि इस प्रकार के संभाषण वास्तव में आधुनिक समय की मांग है ताकि स्त्री जाति को इतनी भयानक बीमारी से बचाया जा सके। युवा वर्ग को इसके प्रति जागृत करने में इस प्रकार के संभाषण वास्तव में सहायक रहते हैं। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के द्वारा छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर देकर उनके समाधान प्रदान किए गए। मंच संचालन डॉ. मीनू तलवाड़ ने किया।

.

.