PTB News

Latest news
पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव, IPL फाइनल के बाद, गुजरात टाइटंस की बस में शॉर्ट सर्किट से मची अफरा-तफरी जालंधर सिल्वर प्लाजा मार्केट में बाप-बेटे पर किया GYM मालिक ने साथियों सहित हमला स्मार्ट पुलिसिंग! E-Challan प्रणाली की हुई शुरुआत DGP पंजाब ने की समीक्षा

मल्टीमीडिया की छात्राओं ने किया मशीनैक्स का दौरा,

hmv-organized-an-informative-visit-to-machinex-2025

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर के पीजी विभाग मल्टीमीडिया के मल्टीमीडिया क्लब की ओर से मशीनैक्स-2025 का दौरा किया गया जिसमें बी.डिजाइन (मल्टीमीडिया), बी-वोकेशनल एवं एम.-वोकेशनल (वेब टैक एंड मल्टीमीडिया) की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

.

.

इस दौरे से छात्राओं ने थ्री-डी प्रिंटिंग व उससे जुड़ी नवीनतम तकनीकों की जानकारी हासिल की।दौरे के दौरान छात्राओं ने हैंड्स ऑन सैशन में भी भाग लिया तथा पैन, किताबों के कवर तथा धातुओं पर की जाने वाली लेकार प्रिंटिंग का अनुभव लिया। छात्राओं ने कमर्शियल व इंडस्ट्रियल सैक्टर में इन तकनीकों के प्रयोग पर जानकारी एकत्र की।

.

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि अकादमिक लर्निंग व इंडस्ट्री प्रैक्टिस के बीच की दूरी कम करने की दिशा में यह एक अच्छा प्रयास है। इस अवसर पर विभागाध्यक्ष श्री आशीष चड्ढा व सहायक प्रो. सुश्री हिना धीर व सुश्री भव्या मनोचा भी छात्राओं के साथ थे।

.

.

छात्राओं का अनुभव बेहतरीन रहा। उनका कहना था कि भविष्य में यह अनुभव उनके करियर को संवारने में सहायक सिद्ध होगा। मल्टीमीडिया क्लब का भी सदैव यह प्रयास रहता है कि छात्राओं को इंडस्ट्री से जुड़ी नवीनतम जानकारियां सदा उपलब्ध करवाई जाएं।

.

.

Latest News