PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

एच.एम.वी. द्वारा संगीत शिक्षा एवं रिसर्च मैथेडालिजी की अकादमिक में भूमिका विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन,

hmv-organized-one-day-workshop-on-the-role-of-academics-in-music-education-and-research-methodology

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय के संगीत गायन विभाग द्वारा संगीत शिक्षा एवं रिसर्च मैथेडालिजी की अकादमिक में भूमिका विषय पर एक दिवसीय वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस वर्कशाप का उद्देश्य संगीत के क्षेत्र में शैक्षणिक योगदान का उल्लेख करना था तथा छात्राओं को संगीत के क्षेत्र में रिसर्च के आयाम बताना था।

.

.

सेशन में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, रोहतक के रिटायर्ड प्रोफेसर व पूर्व विभागाध्यक्ष डॉ. रवि शर्मा बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थे। वर्कशाप का शुभारंभ सरस्वती वंदना से हुआ। पहले सेशन में डॉ. रवि शर्मा ने संगीत एजुकेशन में अकादमिक भूमिका पर प्रकाश डाला। दूसरे सेशन में डॉ. शर्मा ने विषय के चुनाव, रिसर्च एथिक्स, प्राइमरी व सेकेंडरी स्त्रोतों की व्याख्या की।

.

उनके साधारण लेक्चर से छात्राओं को संगीत रिसर्च के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। वर्कशाप में पोस्ट ग्रेजुएशन की छात्राओं ने भाग लिया तथा प्रश्न भी पूछे। इस अवसर पर संगीत गायन विभागाध्यक्ष डॉ. प्रेम सागर, डॉ. गुंजन कपूर, श्री प्रद्यूमन व श्री जसमेल उपस्थित थे।

.

इनके अतिरिक्त पंजाबी विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप, अंग्रेजी विभागाध्यक्षा डॉ. ममता, , साइकोलॉजी विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर सहित अन्य अध्यापकों ने भी इस वर्कशाप में भाग लिया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग को इस आयोजन पर बधाई दी तथा कहा किर इस प्रकार के आयोजन से छात्राओं को रिसर्च के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

.

.