PTB News

Latest news
एच एम वी की छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नामेंट में जीता स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप का स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स खेल उत्कृष्टता का केंद्र बनकर उभरा, विद्यार्थियों को प्रद... मुख्यमंत्री ने शिमला क्रिकेट कार्निवल के समापन समारोह की अध्यक्षता की, ट्रंप के ऐलान से शेयर बाजार में देखने को मिला भारी उछाल बिक्रम मजीठिया को लेकर कोर्ट ने सुनाया फैसला, थाने से समर्थक को छुड़ाने और दस्तावेज फाड़ने के लगे थे... जालंधर में हुआ भयानक सड़क हादसा, मां-बेटी की हुई मौके पर मौत पंजाब! जंडियाला गुरु में घर पर की तीन अज्ञात ने फायरिंग, लोगों में दहशत का माहौल, जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए,

एच.एम.वी. ने करवाई कविता उच्चारण प्रतियोगिता,

HMV Organized Poem Recitation Competition Jalandhar Punjab

PTB News शिक्षा : हंस राज महिला महाविद्यालय के पीजी विभाग पंजाबी द्वारा यूथ वैलफेयर विभाग के साथ मिलकर कविता उच्चारण प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता में 32 छात्राओं ने भाग लिया तथा विभिन्न कवियों की रचनाएं अंग्रेजी, हिन्दी व पंजाबी भाषा में प्रस्तुत की।

डीन यूथ वैलफेयर श्रीमती नवरूप ने छात्राओं को प्रेरित किया तथा बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें टिप्स दिए। इंचार्ज पंजाबी साहित्य सभा श्रीमती कुलजीत कौर ने छात्राओं को बधाई दी तथा कहा कि साहित्य व समाज का बड़ा गहरा नाता है। प्रतियोगिता में जज की भूमिका डॉ. ज्योति गोगिया, श्रीमती रितु बजाज तथा श्रीमती लवलीन कौर ने निभाई।

सकीरा ईर्शाद व मनप्रीत कौर ने प्रथम, सोफिया व गगनदीप ने द्वितीय तथा किरनदीप व विपनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। नेहा व दृष्टि को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विजेताओं को बधाई दी तथा कहा कि युवा वर्ग को अपनी रचनाओं के माध्यम से विभिन्न सामाजिक व राष्ट्रीय चुनौतियों को सामने लाना चाहिए। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।

Latest News