PTB News

Latest news
पंजाब के मंत्री के करीबी 3 दोस्तों की हुई सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौ/त ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਧੂਮ-ਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਧੀਆਂ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਤੀਆਂ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ, जीएनए यूनिवर्सिटी ने पीजी ओरिएंटेशन 2026 का आयोजन किया; लाहौरी ज़ीरा के संस्थापक ने छात्रों को बड़ा ... एचएमवी में महिला सशक्तिकरण की भावना के साथ ‘तियां धियां नाल’ उत्सव का आयोजन किया गया, प्रेम चंद मारकंडा एसडी कॉलेज फॉर वूमेन में हिंदी साहित्य धारा की ओर से बीए तथा बीएड के विद्यार्थियों... सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन, जालंधर के विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के परिणामों में शानदार प्रदर्... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह, एम्स बिलासपुर के विस्तार के लिए पूर्ण सहयोग प्रदान करेगी प्रदेश सरकारः मुख्यमंत्री जालंधर में हुआ डबल मर्डर, बेटे ने ही कर दिया पिता और पत्नी का बेरहमीं से कत्ल, इलाके में दहशत का माह... Punjab : राशन कार्ड बनवाने वालों के लिए बड़ी मुसीबत, लोग हुए परेशान

एचएमवी में माइंडफुल पाथवेज पर वर्कशाप का आयोजन,

hmv-organized-workshop-on-mindful-pathways-cultivating-calm-and-creativity

.

PTB News “शिक्षा” : हंस राज महिला महाविद्यालय की फ्रायडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से माइंडफुल पाथवेज : कल्टीवेटिंग कॉम एंड क्रिएटिविटी विषय पर एक वर्कशाप का आयोजन किया गया। सुश्री प्राचिका चोपड़ा, काउसलिंग साइकोलाजिस्ट, प्ले थेरेपिस्ट ट्रेनी व अकादमिक काउंसलर बतौर रिसोर्स पर्सन उपस्थित थी। पीजी विभाग साइकोलॉजी के फैकल्टी सदस्यों ने उनका स्वागत किया। वर्कशाप का उद्देश्य आंतरिक शांति, जागरूकता व भावनात्मक स्पोर्ट पर केंद्रित था।

.

.

सुश्री चोपड़ा ने माइंडफुलनैस के मूल-तत्व, स्व-जागरूकता की महत्ता को बढ़ाने, भावनात्मक नियंत्रण व शांति को दिन-प्रतिदिन में अपनाने के लिए छात्राओं को प्रेरित किया। सेशन में विभिन्न गतिविधियां भी करवाई गई जिनमें रेजिन एकसरसाइज शामिल थी। प्रतिभागियों को रेजिन के टेक्चर, बनावट व सुंदरता को महसूस करने की कला सिखाई गई। इसके अतिरिक्त छात्राओं को एमपटी (खाली) चेयर टेक्नीक व मिरर एक्टिविटी का भी ज्ञान दिया गया।

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने विभाग के प्रयास की सराहना की तथा कहा कि इन नई तकनीकों से छात्राओं को काफी लाभ प्राप्त होगा। मंच संचालन यगिमा साहनी व सहजप्रीत कौर ने किया। वर्कशाप में लगभग 100 छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर फैकल्टी सदस्य सुश्री नंदिता शर्णा, सुश्री इशमनप्रीत कौर व श्रीमती गुरप्रीत कौर भी उपस्थित थे।

.

.

.