PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एच.एम.वी. चिकित्सीय गठबंधन पर वर्कशाप का आयोजन,

hmv-organized-workshop-on-therapeutic-alliance

.

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर में प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन के निर्देशन में पीजी विभाग साइकोलॉजी की फ्रायेडियन साइकोलाजिकल सोसाइटी की ओर से चिकित्सीय गठबंधन पर वर्कशाप का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एनएचएस अस्पताल के क्लीनिकल साइकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अतुल मदान, एमएएपी, एमबीए, एम.फिल, पीएचडी, यूजीसी-नेट, क्लीनिकल साइकोलाजिस्ट उपस्थित थे।

.

.

.

वह कोन ट्री के को-फाउंडर तथा केयर फॉर आटिकम फाउंडेशन जालंधर के ऑपरेशनल हैड भी हैं। विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर ने प्लांटर भेंट कर उनका स्वागत किया। डॉ. अतुल मदान ने छात्राओं को इंटरएक्टिव सैशन में शामिल किया।

.

.

उन्होंने बताया कि किस प्रकार एक थेरेपिस्ट हमारे और क्लाइंट के बीच में पुल का काम करता हैै। उन्होंने एक प्रभावी काउंसलर की विशेषताएं व गुण भी बताए। उन्होंने बेहतर ज्ञान के लिए छात्राओं से रोल प्ले भी करवाया। प्राचार्या डॉ. सरीन ने साइकोलॉजी विभाग की सराहना की तथा उन्हें बधाई दी।

.

.

.