PTB News

Latest news
राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के लिए पसंदीदा गंतव्य बनकर उभरा सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਆਰਮੀ ਵਿੰਗ ਵੱਲੋਂ 2026-27 ਸੈਸ਼ਨ ਲਈ ਐੱਨ.ਸੀ.ਸੀ. ਕੈਡਿਟਾਂ ਦੇ ਨਵੇਂ ਬੈਚ ਦੀ ਭਰਤੀ, एच.एम.वी. में उत्साह से मनाया गया नेशनल हैंडलूम दिवस, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन का नाम रोशन: कॉस्मेटोलॉजी की छात्राओं ने डी एन डी यूनिवर्सिटी के नतीज... इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने शानदार नतीजों के साथ तय किया एक सफल सफ़र, जालंधर : घर पर बच्चों के साथ सो रही महिला पर अज्ञात हम/लावरों ने बरसाईं गो/लियां, कारों के टूटे शीशे देश की जनता को फिर लगेगा महंगाई का झटका, रोजाना इस्तेमाल होने वाली चीजें होंगी महंगी LPU में नए सफर की स्टारडम भरी शुरुआत, सनी देओल, करण देओल और प्रीति जिंटा ने किया फ्रेशर्स का स्वागत ਸਰਕਾਰੀ ਹਸਪਤਾਲ ਕਾਲਾ ਬੱਕਰਾ ਵਿਖੇ ਜਗੀਰਦਾਰ ਬਖਸ਼ੀਸ਼ ਸਿੰਘ ਵੜੈਚ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸਮਾਗਮ, एच.एम.वी की छात्रा ने एम.एस.सी. केमिस्ट्री में यूनिवर्सिटी में टॉप किया,

एच.एम.वी. ने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय अमृतसर में आयोजित लोक कला प्रदर्शनी में की सहभागिता,

hmv-participated-in-folk-art-exhibition

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला जी के कुशल दिशा-निर्देशन में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के हेरिटेज सेंटर में आयोजित लोक कला प्रदर्शनी ‘हमारी विरासत हमारा गौरव’ में सहभागिता की। इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवा पीढ़ी में पंजाबी विरासत के प्रति जागरूकता फैलाना रहा। इस प्रदर्शनी का आयोजन गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया था।

.

.

स्नातकोत्तर पंजाबी विभागाध्यक्षा डॉ. नवरूप कौर के नेतृत्व में छात्राओं ने इस प्रदर्शनी में भाग लिया। एचएमवी की टीम की अध्यक्षा श्रीमती कुलजीत कौर ने की, जिनके साथ पंजाबी विभाग के अन्य सदस्य श्रीमती सतिंदर कौर, डॉ. मनदीप कौर और सुश्री सुखविंदर कौर भी उपस्थित रही। इस अवसर पर गुरु नानक देव विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. करमजीत सिंह, डीन कालेज डॉ. सरोज तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। उन्होंने एचएमवी टीम के विरासत के संरक्षण हेतु किए प्रयासों की सराहना की।

.

प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने कहा कि एचएमवी सदैव सभ्यता, संस्कृति, रचनात्मकता और उत्कृष्टता को संरक्षित रखता है। कालेज ने अपने परिसर में निर्मित ‘अमड़ी दा वेहड़ा’ के माध्यम से पंजाब की समृद्ध विरासत को सुरक्षित रखने का प्रयास किया है। कॉलेज ने पंजाबी विरासत व संस्कृति को इस प्रदर्शनी में सुंदर ढंग से प्रदर्शित किया है। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के पंजाबी विभागाध्यक्ष डॉ. मंजिन्दर सिंह और डॉ. बलजीत कौर रियार ने भी इस प्रदर्शनी का भ्रमण कर उसकी सराहना की।

.

.

.