PTB न्यूज़ शिक्षा : हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर का लक्ष्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। उच्च शिक्षा व रोजगार के बीच की दूरी को कम करने के लिए छात्राओं को आवश्यक स्किल्स व ज्ञान प्रदान किया जाता है। कम्यूनिटी कॉलेज के अन्तर्गत एचएमवी में यूजीसी तथा मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त डिप्लोमा इन कम्यूनीकेशन स्किल्स चलाया जा रहा है।
. .19 छात्राओं ने सेक्टर स्किल काउंसिल की परीक्षा पास कर अपने सर्टीफिकेट प्राप्त किए। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि इस कोर्स का सिलेबस इंडस्ट्री की मांग के अनुसार उनके साथ विचार-विमर्श करके तैयार किया गया है तथा इसे गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की मान्यता भी मिली हुई है।
.डॉ. अजय सरीन ने कहा कि इंडस्ट्री व अकादमिया के बीच की दूरी को कम करने के लिहाज से प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, इंडस्ट्री विजिट व इंटरनशिप पर ज्यादा जोर दिया जाता है। कम्यूनिटी कालेज कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल ने कहा कि इस कोर्स को स्किल इंडिया मिशन के अन्तर्गत चलाया जा रहा है।
.
.उन्होंने जानकारी दी कि +2 पास किसी भी आयु वर्ग की महिला मात्र 1000/- रुपए प्रति माह की फीस भरकर यह कोर्स कर सकती है। छात्राएं अपनी योग्यता को अपग्रेड करने के लिए डिप्लोमा कोर्स पूरा करने के बाद बी.वॉक द्वितीय वर्ष में एडमिशन ले सकती हैं। डिप्लोमा इन कम्यूनिकेशन स्किल्स छात्राओं में रीडिंग, राइटिंग, स्पीकिंग व सुनने की कला का विकास करता है।
.यह कोर्स अंग्रेजी भाषा में उनकी पकड़ को मजबूत करता है तथा विदेश जाने की इच्छुक छात्राओं के लिए तो यह बहुत लाभकारी है। सेक्टर स्किल सर्टीफिकेट पूरे विश्व में मान्य है तथा यह छात्राओं के रोजगार की संभावनाएं बढ़ाता है। प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने छात्राओं को बधाई दी। इस अवसर पर कोआर्डिनेटर श्रीमती मीनाक्षी स्याल, अंग्रेजी विभागाध्यक्षा श्रीमती ममता, कोर्स कोआर्डिनेटर श्रीमती लवलीन कौर व श्री परमिंदर सिंह भी उपस्थित थे।
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें




































