PTB News

Latest news
LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार Actor Tiger Shroff पर की गई फायरिंग के बाद सामने आई हमलावरों की तस्वीरें, बाइक हुई बरामद Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल

एचएमवी में ‘इश्क दे लेखे’ की स्टार कास्ट का जोरदार स्वागत,

HMV Welcomed the Ishq De Lekhe Duo amidst cheers and selfies

.

PTB News “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय में उस समय उत्सव जैसा माहौल बन गया जब प्रसिद्ध पंजाबी गायक एवं अभिनेता गुरनाम भुल्लर तथा लोकप्रिय अभिनेत्री ईशा मालवीय अपनी आगामी पंजाबी फिल्म ‘इश्क दे लेखे’ के प्रचार हेतु महाविद्यालय पहुँचे। छात्राओं में विशेष उत्साह और उमंग देखने को मिली।

.

.

प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला, डीन यूथ वेलफेयर डॉ. नवरूप डीन यूथ वैलफेयर, कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. आशमीन कौर तथा डॉ. राखी मेहता ने कलाकारों का पारंपरिक रूप से स्वागत किया। उन्हें प्रेम और सम्मान के प्रतीक स्वरूप ग्रीन प्लांटर एवं फुलकारियाँ भेंट की गईं। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने पंजाबी सिनेमा और संस्कृति में उनके योगदान की सराहना की।

.

छात्राओं के साथ संवाद करते हुए कलाकारों ने फिल्म से जुड़े अपने अनुभव साझा किए तथा उन्हें परिश्रम और समर्पण के साथ अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित किया। यह कार्यक्रम छात्राओं के लिए अविस्मरणीय बन गया और पूरा परिसर तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। कार्यक्रम का समापन हर्षोल्लास, सेल्फिय़ों और मधुर यादों के साथ हुआ, जिसने एचएमवी परिवार के लिए इस दिन को यादगार बना दिया।

.

.

.