PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सुबह- सुबह हुआ भीषण सड़क हादसा, ऑटो पर पलटा कंटेनर, 4 लोगों की मौत

horrific accident in delhi container overturned on auto 4 killed

PTB Accident News नई दिल्ली : दिल्ली में शनिवार सुबह एक भयावह हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार आईजीआई स्टेडियम के पास आज तड़के कंटेनर ऑटो पर पलट गया, जिसमें ऑटो ड्राइवर समेत 4 लोगों की मृत्यु हो गई। घटना के बाद से कंटेनर का चालक फरार है। पुलिस घटना की सूचना सुबह 7.27 बजे मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू करते हुए चालक की तलाश में जुट गई है। वहीं मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा इंदिरा गांधी इंदौर स्टेडियम के गेट नंबर 16 के पास हुआ। सुबह 7:15 बजे के आसपास ऑटो पर कंटेनर पलट गया और पूरा ऑटो उसकी चपेट में आ गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम को दी। आईपी एस्टेट थाने की टीम, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां, एंबुलेंस और डिजास्टर मैनेजमेंट की गाड़ी मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद ऑटो काट कर उसमें से लोगों को निकाला गया। चारों की मौत हो चुकी थी। कंटेनर रिंग रोड की तरफ से आ रहा था, जबकि ऑटो राजघाट की तरफ से।

शुरुआती जांच में पता चला कि ऑटो करावल नगर के रहने वाले दिनेश गौड़ का है। पुलिस ने जब बात की तो उसने बताया कि ऑटो सुरेंद्र नाम के शख्स को किराए पर चलाने के लिए दिया हुआ था। हादसे के बाद गेट के बाहर जाम लग गया।आईपी एस्टेट थाने के एसएचओ और कनॉट प्लेस फायर स्टेशन के सब ऑफिसर की टीम ने रेस्क्यू टेंडर की गाड़ी और डिजास्टर टीम की मदद से ऑटो से लोगों को निकालकर एलएनजेपी हॉस्पिटल में भेजा। फायर कंट्रोल रूम के अनुसार सुबह 7:28 पर कंट्रोल रूम को इसकी सूचना मिली थी। कंटेनर की चपेट में आने से ऑटो पूरी तरह डैमेज हो गया।