PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है जहां आज करीब 11 बजे बस यूनियन की और से बस चालकों और कंडक्टरों को साथ लेकर बस अड्डे पर चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी गई /
मिली जानकारी के अनुसार बस यूनियन का कहना है कि सरकार बिना किसी परीक्षण और प्रशिक्षण के नए ड्राइवर और कंडक्टर भर्ती कर रही है जिसके चलते बस स्टैंड को सुबह 11:00 बजे से 1:00 बजे तक बंद रखा जाएगा / बस यूनियन के ने यह भी कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में यह प्रदर्शन और भी तेजी से किया जाएगा /
इस दौरान यूनियन के सदस्यों ने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह जल्द ही यह धरना प्रदर्शन नेशनल हाईवे जाम कर शुरू करेंगे तब तक हर रोज हर घंटे हर रोज चक्का जाम इसी प्रकार किया जाता रहेगा और इस धरने से लगने वाले जाम और लोगों को आने वाली परेशानी कि जिम्मेदार मौजूदा सरकार व जिला प्रशासन होगा /








































