PTB News

Latest news
पी सी एम एस कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने एम एस सी फैशन डिजाइनिंग सेमेस्टर-I के नतीजों में शानदार प्रदर... इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह और पर्यावरण-अनुकूल गतिविधियों के साथ मनाया 'वर्ल्ड अर्थ डे' सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया, आज है! पहलगाम हमले की पहली बरसी, छावनी बनी कश्मीर घाटी, मंजर याद कर आज भी सिहर उठता है हर देश वासी क... SpiceJet की फ्लाइट में यात्री को आया हार्ट अटैक, हुई मौत, विमान की हुई इमरजेंसी लैंडिंग, मचा हड़कंप हर-हर महादेव की गूंज के साथ शुरू हुई Kedarnath Dham Yatra 2026, खुले केदारनाथ के कपाट, मोबाइल को लेक... जालंधर : जूस बार की आड़ में शराब का किया जा रहा था अवैध कारोबार, तस्कर गिरफ्तार, भक्तों की आस्था से खिलवाड़! मां वैष्णो देवी मंदिर के चढ़ावे में निकली 95% चांदी नकली, गर्लफ्रेंड ने उतरवाए बॉयफ्रेंड के कपड़े, आंखों पर बांधी पट्टी और जलाया जिंदा, जाने पूरा मामला, जालंधर : कार और एक्टिवा की हुई भीषण टक्कर, स्कूल जा रहे बच्ची हुई घायल, आरोपी गिरफ्तार,

Delhi दरबार पहुंचे Navjot Sidhu, राहुल व प्रियंका गांधी से की मुलाकात, क्या कुछ कहा?

important news navjot sidhu reached delhi met rahul and priyanka gandhi Punjab

PTB Big Political न्यूज़ दिल्ली : 1988 रोडरेज मामले में साढे दस महीनों की सजा काट कर छूटे नवजोत सिंह सिद्धू गुरूवार को दिल्ली पहुंच गए। जहां उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की है। उनकी मुलाकात के बाद से ही पंजाब कांग्रेस में समर्थक जहां उन्हें नई जिम्मेदारी सौंपने की बातें कर रहे हैं, वहीं यह मुलाकात विरोधी गुट के लिए बेचैनी पैदा कर रही है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने शाम होते ही अपने ट्विटर एकाउंट पर राहुल गांधी व प्रियंका गांधी के साथ अपनी तस्वीर को अपलोड किया। इसके साथ ही नवजोत सिंह सिद्धू ने लिखा- आज नई दिल्ली में अपने मेंटोर राहुल जी और मित्र, दार्शनिक, मार्गदर्शक प्रियंका जी से मुलाकात हुई। आप मुझे जेल में डाल सकते हैं, मुझे धमका सकते हैं, मेरे सभी वित्तीय खातों को ब्लॉक कर सकते हैं, लेकिन पंजाब और मेरे नेताओं के लिए मेरी प्रतिबद्धता न तो झुकेगी और न ही एक इंच पीछे हटेगी !!

जेल से निकलने के बाद से ही नवजोत सिंह सिद्धू आक्रामक दिख रहे हैं। हालांकि उन्होंने अपना गुस्सा राज्य व केंद्र सरकार के साथ-साथ सीएम भगवंत मान पर ही निकाला है। लेकिन उनके हर कदम का पंजाब कांग्रेस में भी असर दिखने लगा है। नवजोत सिंह सिद्धू समर्थक अब एक बार फिर इकट्ठा होना शुरू हो गए हैं, जो पंजाब प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Latest News

Latest News