PTB Big न्यूज़ श्री आनंदपुर साहिब : भाजपा के नवनियुक्त पंजाब प्रवक्ता जितेंद्र सिंह अठवाल को उनके व्हाट्सएप नंबर पर विदेशी नंबर से आतंकियों से जान से मारने की धमकी मिली है। इसके बाद पंजाब पुलिस और राज्य व केंद्रीय खुफिया एजैंसियां सतर्क हो गई हैं।
पंजाब भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता जितेंद्र सिंह अठवाल ने कहा कि आतंकियों ने उन्हें व्हाट्स एप पर कॉल किया और अभद्र भाषा में कहा कि आप सिख हैं लेकिन हिंदुत्व पार्टी भाजपा में शामिल हो गए हैं, इसलिए हम आपको नरेंद्र मोदी के साथ जरूर चिपकाएंगे।
जितेंद्र अठवाल ने आतंकियों को चेतावनी देते हुए कहा, ”मैं भी जाट का बेटा हैं और मैं ऐसी धमकियों से नहीं डरता। वह भाजपा का सच्चा सिपाही हैं और मैं प्रधानमंत्री मोदी के साथ खड़ा हूं और रहूंगा जिसके बाद उन्होंने फोन रख दिया। आतंकियों की इस धमकी को लेकर जितेंद्र सिंह अठवाल ने रूपनगर के एस.एस.पी. विवेकशील सोनी को लिखित शिकायत दी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।”

































