PTB News

Latest news
विदेश में पढ़ाई करने का सुनहरा मौका, प्रसिद्ध इमीग्रेशन कल से पंजाब, चंडीगढ़ और जम्मू में आयोजित कर ... पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सि... पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल एलपीयू में रिसर्च, इनोवेशन और इंडस्ट्री एक्सपोज़र के ज़रिए कृषि शिक्षा को बढ़ावा दिया जा रहा है एचएमवी में अंतर्राष्ट्रीय जैव विविधता दिवस 2026 का भव्य आयोजन, दैनिक जागरण के ‘प्रतिभा सम्मान समारोह 2026’ में सम्मानित हुए आईवी वर्ल्ड स्कूल के 24 मेधावी विद्यार्... इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड - 2026 में शानदार प्रदर्शन, कसोल फायरिंग Case : वारदात के बाद विदेश भागने की फिराक में था आरोपी, पुलिस ने किया पंजाब से गिरफ्तार UPI से लेकर गैस सिलेंडर व गाड़ियों की कीमत तक, आज से हुए बड़े बदलाव,

ससुराल वालों ने अपनी बहू और उसके प्रेमी पर किया तेजधार हथियारों से हमला, चलाई गोलियां

in laws attack daughter in law and her lover punjab batala

PTB Big News बटाला : यहां ससुराल वालों ने अपनी बहू और उसके प्रेमी पर तेजधार हथियारों के साथ हमला करके उन्हें गंभीर रूप से जख्मी कर दिया / दूसरी ओर, घायल महिला का दावा है कि उसने अपने पहले पति को घरेलू क्लेश के कारण तलाक दिया हुआ है / महिला ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके और प्रेमी के ऊपर गोलियां भी चलाई हैं /

.

.

महिला बलजिंदर कौर निवासी डेहरीवाल ने बताया कि उसकी शादी गांव नासरके के रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुई थी / उसका एक 12 वर्षीय बेटा भी है / घरेलू क्लेश के कारण उसने अपने पति से तलाक ले लिया / वह अब अपने बेटे के साथ गांव धुपसड़ी में रहने वाले अपने प्रेमी निशांत सिंह पुत्र दलबीर सिंह के साथ रह रही थी / वे बहुत जल्द शादी करने वाले हैं /

.

देर रात उसके ससुराल परिवार वाले अज्ञात व्यक्तियों के साथ तेजधार हथियारों के साथ जबरन उसके घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी देने लगे / मारपीट करने के बाद वे वहां से चले गए / डर के कारण वह घर से बाहर नहीं निकली / दोपहर में वे दोबारा हथियार लेकर उसके घर में घुस आए / उन्होंने दातर व तलवार से उसके प्रेमी निशांत व उसे हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिय /

.

ससुरालियों ने उसके प्रेमी व उस पर गोलियां भी चलाई है / समय पर नीचे झुकने के कारण उन्हें गोली नहीं लगी / बाद में सभी हमलावर मौके से फरार हो गए / जाते-जाते वे उसके 12 वर्षीय बेटे को भी उठा ले गए हैं / महिला के प्रमी निशांत सिंह ने बताया कि बलविंदर कौर का उसके पति के साथ तालाक हो गया है / बलविंदर कौर 12 वर्षीय बेटे के साथ उसके साथ गांव धुपसड़ी स्थित घर में रहती है / बलविंदर कौर के पहले पति व उसके सारे परिवार ने उन्हें जान से मारने के नीयत से उन पर हमला किया है /

.

निशांत ने उसकी, बलविंदर कौर व उसके बेटे की जान को खतरा है / पुलिस आरोपितों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करे / घटना की सूचना मिलने पर थाना सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया / अभी दोनों जख्मी प्रेमी व प्रेमिका सिविल अस्पताल में उपचाराधीन जख्मी हैं /

.

एसएचओ ने बताया कि बलविंदर कौर के चेहरे पर गहरा जख्म है / उसका प्रेमी निशांत भी जख्मी है / दोनों का उपचार सिविल अस्पताल बटाला में चल रहा है / अभी महिला बेहोशी की हालत में है / स्वस्थ होते ही दोनों के बयान दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी /

.

 

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें 

Latest News