PTB News

Latest news
एचएमवी की छात्रा ने महाविद्यालय का नाम रोशन किया, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस का तीन दिवसीय फैकल्टी डेवलपमेंट सेमिनार सफलतापूर्वक संपन्न, एलपीयू की 'एडु रेवोल्यूशन' ' पहल ने सीखने की प्रक्रिया को इनोवेशन में बदला; छात्रों ने ₹20 करोड़ कमा... पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर ने “स्कोप ऑफ़ फैशन: ए ग्लोबल पर्सपेक्टिव” पर इंटरनेशनल वेबिनार... मुख्यमंत्री ने नार्वे की कंपनियों को हिमाचल प्रदेश में निवेश के लिए आमंत्रित किया, जालंधर! MP चन्नी ने डेरा बल्लां में लिया संत निरंजन दास का आशीर्वाद, MP फंड से चैरिटेबल अस्पताल को भ... यूथ कांग्रेस नेता पर लगे व्यापारी को ब्लैकमेल कर करोड़ों रूपये वसूलने के गंभीर आरोप, पुलिस ने किया गि... खान सर के वकील की कोर्ट में दलील के बाद माननीय अदालत ने सुनाया फैसला जालंधर! आप से जुड़े CA के घर ED की रेड से सियासी हलचल हुई तेज, केजरीवाल ने BJP पर साधा निशाना एच.एम.वी. की म्यूजिक़ वोकल की छात्राओं ने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी की परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन ...

किसान कल्याण रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साधा निशाना,

[smartslider3 slider=7].

In the Kisan Kalyan rally, PM Modi fiercely attacked the Congress,

मोदी ने सर झुकाकर किन लोगों को किया नमन,

कांग्रेस और उनके सहयोगियों की क्यों उडी हुई है नींद,

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB Big Breaking न्यूज़ मलोट / जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब के मलोट में किसान कल्याण रैली को संबोधित करने पहुंचे / जहां उन्होंने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है / उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 सालों तक किसानों की नहीं बल्कि अपने परिवार की चिंता की है / उन्होंने कहा कि कैसे भी स्थिति रही हो देश के किसान ने कभी मेहनत करने में कमी नहीं रखी, लेकिन कांग्रेस पार्टी और उनकी सरकारों ने कभी किसानों की इज्जत नहीं की कभी उसको मान नहीं दिया /

[smartslider3 slider=8].

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा किसानों को धोखा दिया कभी किसानों के सशक्तिकरण के लिए कार्य नहीं किया सिर्फ उन्हें वोट बैंक ही समझती रही / पंजाब ने हमेशा प्रेरित करने का काम किया है / आज भी देश नहीं बल्कि दुनिया का कोई भी कोना ऐसा नहीं है जहां पंजाब का व्यक्ति न हो और वह अपने परिश्रम से लोहा न मनवा रहा हो / उन्होंने कहा कि मलोट में आज किसानों का कुंभ लगा है, मैं आप सबको सर झुकाकर नमन करता हूं / पंजाब के किसानों ने उत्पादन के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं / इस बार फिर से सारे रिकॉर्ड टूटने की संभावना है /

[smartslider3 slider=9].

In the Kisan Kalyan rally, PM Modi fiercely attacked the Congress,
किसान कल्याण रैली में पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर साथ निशाना,

[smartslider3 slider=10].

पीएम ने कहा कि हमारी सरकार ने MSP का अपना वाद पूरा किया है, लागत का डेढ़ गुणा मूल्य सुनिश्चित करने का काम किया है और जब से सरकार ने ये फैसला लिया है, तबसे देश के किसान की एक बहुत बड़ी चिंता दूर हुई है / उसको विश्वास है कि जो निवेश उसने किया है, जो श्रम लगाया है उसका फल उसे मिलेगा /

[smartslider3 slider=11].

हमारी सरकार 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने के लिए प्रतिबद्ध है / देश में अभी तक 15 करोड़ से ज्यादा सोल हेल्थ कार्ड वितरित किए जा चुके हैं / लेकिन कांग्रेस और उनके सहयोगियों की नींद उड़ गयी है / देश के किसान चैन से सो जाए ये कांग्रेस पार्टी को मंजूर नहीं है /

[smartslider3 slider=14].

उन्होंने कहा कि बीज से बाजार तक एक व्यापक रणनीति के तहत कार्य किया जा रहा हैं, फसल की तैयारी से लेकर बाजार में बिक्री तक आने वाली हर समस्या के समाधान के लिए एक के बाद एक कदम उठाये जा रहे हैं / उन्होंने कहा कि हम आय दोगुनी करने के लिए सिर्फ कृर्षि पर ही नहीं निर्भर रह सकत हैं हम दूध उत्पादन, मछली उत्पादन अन्य उत्पादनों के लिए भी सरकार किसानों का सहयोग करेगी /

[smartslider3 slider=15].

उन्होंने कहा कि आप स्वास्थ्य को देखते हुए पराली को न जलाएं ताकि धुए से प्रदूषण न हो / इस धुएं से गंभीर बीमारी होती है / इस दौरान उन्होंने पंजाब की अमरेंद्र सिंह सरकार भी हमला बोला है / उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को किसानों की चिंता नहीं है /

[smartslider3 slider=17].

उन्होंने कहा कि देश में एक दौर था जब यूरिया किसानों के पास जाने के स्थान पर फक्ट्रियों में चला जाता था और किसानों को यूरिया लेने के लिए लाठी खानी पड़ती थी, हमनें यूरिया का 100% नीम कोटिंग किया और आज यूरिया किसानों के लिए पर्याप्त मात्र में उपलब्ध होता है /

[smartslider3 slider=18].

किसान की फसल बर्बाद ना हो इसके लिए प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना चल रही है / देश भर में नए गोदाम बनाए जा रहे हैं, फूड पार्क बनाए जा रहे हैं / पूरी सप्लाई चेन को मजबूत किया जा रहा है और ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसान को उसकी फसल नष्ट होने की वजह से नुकसान न उठाना पड़े /

[smartslider3 slider=19].

 

In the Kisan Kalyan rally, PM Modi fiercely attacked the Congress,