PTB Big न्यूज़ बठिंडा : शहर के सिविल अस्पताल में उस समय हल्ला मच गया जब दो महिलाएं एक दूसरे से भिड़ गई। नौबत हाथापाई तक आ गई। दोनों ने एक दूसरे के बाल खींचे और गालियां दी।
दोनों महिलाओं ने इतना हंगामा किया कि वहां खड़े लोग उनकी वीडियो बनाने लगे। इतना ही नहीं महिलाओं ने पुलिस के सामने फिनाइल की गोलियां भी निगल लीं। यह सारा मामला एक महिला के पति को लेकर हुआ,
एक महिला ने दूसरी पर चरित्रहीनता जैसे गंभीर आरोप लगते हुए काफी गाली-गलोच की। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत करवाया और अब मामले की जांच कर रही है।








































