PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

इस कॉलोनी में दिन-दहाड़े दुकानदार की हत्या, पत्नी के भी पेट में मारा छूरा, पंजाब पुलिस जाँच में जुटी,

robbery at shopkeeper Bapudham Colony Sector 26 Chandigarh Punjab

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ के सेक्टर-26 स्थित बापूधाम कॉलोनी में बुधवार को दिन दहाड़े एक दुकानदार की हत्या कर दी गई। उसकी पत्नी उसे बचाने के लिए आगे आई तो उसके पेट में भी वार किया गया, जिसका फिलहाल अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान अवतार (37) के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक सेक्टर-26 बापूधाम कॉलोनी में मृतक अवतार की खिलौनों की दुकान है, जहां वह और उसकी पत्नी आरती (35) बैठते हैं। अवतार और उसकी पत्नी का उक्त युवक से किसी बात को लेकर कई बार झगड़ा हो चुका है। आज दोपहर करीब 12 बजे अवतार का उक्त युवक के साथ फिर किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

इसके बाद गुस्साए युवक ने अवतार पर चाकू से हमला कर दिया और उसे लहूलुहान कर दिया। आरती अपने पति का बचाव करने के लिए आगे आई तो युवक ने उसके पेट में भी चाकू मार दिया, जिससे वह भी बुरी तरह घायल हो गई। इस घटना को अंजाम देने के बाद युवक फरार हो गया। फिलहाल घटना में घायल हुए पति-पत्नी को इलाज के लिए सेक्टर-1 भेजा जा रहा है।

Latest News