.
Indian Farmor offer of madhya pradesh to pak pm said pok take two more tomatoes Pakistan
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ मध्यप्रदेश / नई दिल्ली : पाकिस्तान में इस समय महंगाई चरम पर है / टमाटर की कीमतें आसमान छू रही हैं / इसी को लेकर एक खबर सामने निकल कर आई है / मध्य प्रदेश के झाबुआ के किसानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को खास ऑफर दिया है / किसानों ने पाकिस्तान के पीएम इमरान खान को पैगाम भेजकर कहा है कि पीएम इमरान खान पीओके दो और हमारे टमाटर लो /
..
इतना ही नहीं किसानों ने पाकिस्तान से साल 2008 में मुंबई में हुए आतंकी हमले के लिए भी माफी मांगने की भी मांग की है / दरअसल भारत से पाकिस्तान के तनावपूर्ण रिश्तों को देखते हुए झाबुआ के किसानों ने पाकिस्तान में टमाटर की सप्लाई नहीं करने का प्रण लिया है /
..
आपको बता दें कि इन दिनों पाकिस्तान में कमी के चलते टमाटर 400-500 रुपये किलो बिक रहा है / पाकिस्तान में टमाटर की कीमत और मांग का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि बढ़ती कीमतों के विरोध में वहां एक दुल्हन ने ऐसी ज्वेलरी पहनी जो महंगाई और आर्थिक स्थिति पर गहरा कटाक्ष था / पाकिस्तान के लाहौर शहर में एक दुल्हन ने शादी के दिन टमाटर के गहने पहने हुए थे /
..
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Indian Farmor offer of madhya pradesh to pak pm said pok take two more tomatoes Pakistan






































