.
.
.
.
.
.
.
.
.
PTB News “शिक्षा Indian Oil’s diesel pump to open in Jalandhar’s famous college
इन सबको होगा डीजल पंप का सबसे ज्यादा फायदा, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : हंसराज महिला महाविद्यालय ने नवीनता के क्षेत्र में एक और कदम उठाते हुए इंडियन ऑयल के सहयोग से कालेज में डीज़ल पंप खोलने का प्रस्ताव रखा है / यह डीज़ल पंप शीघ्र ही शुरू हो जाएगा /
कॉलेज प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने जानकारी दी कि इस डीज़ल पंप को शुरू करने के लिए इंडियन ऑयल की स्वीकृति मिल चुकी है तथा लोकल प्रशासन से भी जल्द ही मंजूरी मिलने की आशा है /

डीज़ल पंप का शिलान्यास लोकल कमेटी के रिटायर्ड जस्टिस श्री एन.के.सूद (चेयरमैन, लोकल कमेटी व वाइस प्रेजीडेंट डीएवी कालेज मैनेजिंग कमेटी) व उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अरूणिमा सूद के करकमलों द्वारा किया गया /
प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन ने बताया कि इस डीज़ल पंप से कॉलेज स्टाफ के वाहनों व कॉलेज बसों के लिए कंट्रोल रेट पर डीज़ल उपलब्ध होगा / सबसे बेहतर बात यह रहेगी कि डीज़ल की शुद्धता का खास ध्यान रखा जाएगा / उन्होंने बताया कि इसके साथ ही एचएमवी डीज़ल पंप लगाने वाला प्रदेश का पहला कॉलेज बन जाएगा / यह अपने आप में गर्व की बात है / कॉलेज स्टाफ सदस्यों ने प्राचार्या प्रो. डॉ. (श्रीमती) अजय सरीन को बधाई दी /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
Indian Oil’s diesel pump to open in Jalandhar’s famous college


































