PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

पंजाब के प्रसिद्ध गायक के काफिले पर की अधाधुंध फा/यरिंग, मचा हड़कंप

indiscriminate firing on punjabi singer ammy virks convoy in Canada

PTB Big न्यूज़ टोरंटो : कनाडा के एबट्सफोर्ड में पंजाबी गायक एमी विर्क के कार्यक्रम के बाद उनके काफिले पर कथित तौर पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाए जाने का मामला सामने आया है। एबट्सफोर्ड पुलिस ने मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक में हुई गोलीबारी की पुष्टि की है। हालांकि, पुलिस ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि हमलावरों का निशाना कौन था और घटना के समय एमी विर्क संबंधित वाहन में सवार थे या नहीं। पुलिस के मुताबिक, बीती रात करीब 11 बजे के बाद

.

एक गहरे रंग की SUV में सवार लोगों ने दूसरी गाड़ी पर कई गोलियां चलाईं। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। गोलीबारी के कुछ ही देर बाद सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक में एक SUV को आग के हवाले किए जाने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने वाहन को पूरी तरह जला हुआ पाया। जांचकर्ताओं ने जले हुए वाहन और गोलीबारी की घटना के बीच संभावित संबंध की जांच शुरू कर दी है। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि

.

.

जिस वाहन को निशाना बनाया गया, उस पर गोलीबारी जानबूझकर की गई थी। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, 5 सितंबर की रात एबट्सफोर्ड के रोजर्स फोरम हॉल में एमी विर्क का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। दावा है कि कार्यक्रम खत्म होने के बाद करीब 11 बजे एमी विर्क वाहनों के काफिले के साथ शहर की ओर रवाना हुए। इसी दौरान काफिले में शामिल एक रॉल्स रॉयस पर दूसरे वाहन में सवार लोगों ने कथित तौर पर गोलियां चला दीं। सूत्रों का यह भी दावा है कि

.

संबंधित रॉल्स रॉयस बुलेटप्रूफ थी, जिसके चलते वाहन में सवार किसी व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है कि एमी विर्क उसी वाहन में मौजूद थे। गोलीबारी के समय गायक के साथ कौन-कौन लोग थे, यह भी स्पष्ट नहीं है। इस बीच सोशल मीडिया पर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े बताए जा रहे चर्ण दत्त चार्ली नाम के व्यक्ति की एक पोस्ट सामने आई है। पोस्ट में गोलीबारी की जिम्मेदारी लेने का दावा किया गया है। इसमें कहा गया है कि

.

यह भी पढ़ें : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट,

.

हमला एमी विर्क के कार्यक्रम के प्रमोटर को निशाना बनाकर किया गया था। हालांकि, सोशल मीडिया पर किए गए इस दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। एबट्सफोर्ड पुलिस ने भी अब तक गोलीबारी को किसी गिरोह से जोड़कर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। एबट्सफोर्ड पुलिस के प्रवक्ता सार्जेंट पॉल वॉकर ने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। पुलिस के मुताबिक, घटना की रात 10:45 बजे से 11:30 बजे के बीच मैक्कलम रोड के 2500-ब्लॉक या

.

यह भी पढ़ें : 2 करोड़ के बजट वाली फिल्म ने रचा इतिहास, 150 करोड़ के हुई पार

रात करीब 11 बजे सनीसाइड प्लेस के 2400-ब्लॉक के आसपास मौजूद लोगों के पास यदि किसी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी या डैशकैम फुटेज है, तो वे पुलिस से संपर्क करें। फिलहाल पुलिस गोलीबारी, जले हुए वाहन और दोनों घटनाओं के बीच संभावित संबंध की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि हमले का वास्तविक निशाना कौन था और क्या इसका एमी विर्क के काफिले से कोई सीधा संबंध था।