PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

सेंट सोल्जर कॉलेज (को – एड) में प्रवेश समारोह आयोजित किया गया,

induction-program-in-st-soldier-co-ed-college-jalandhar

.

PTB News “शिक्षा” : सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एड) जालंधर में नए प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए प्रवेश समारोह आयोजित किया गया। जिसमें सत्र 2024-25 के नए विद्यार्थियों का कॉलेज में स्वागत किया गया। प्रवेश समारोह का आयोजन उन्हें कॉलेज की पढ़ाई और गतिविधियों से परिचित करवाने के लिए किया गया।

.

.

.

समारोह की अध्यक्षता कॉलेज की निदेशक डॉ. वीना दादा और प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर और सभी स्टाफ सदस्यों ने की। प्रिंसिपल डॉ. मनजीत कौर ने नए विद्यार्थियों का स्वागत किया और नई शिक्षा नीति के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम से पूरी तरह जुड़ने और अपने समग्र विकास को बढ़ाने के लिए सभी शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

.

.

कॉलेज की निदेशक डॉ. वीना दादा ने अनुशासन के महत्व पर जोर दिया और नए विद्यार्थियों को ज्ञान प्राप्त करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया। विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए ग्रुप के चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया और उच्च शिक्षा के महत्व पर भी जोर दिया और नए छात्रों को आने वाले सत्र में हर एक गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

.

.