PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल चीमा से मिले जालंधर के उद्योगपति, अहम मुद्दों पर की चर्चा, पुराने मुद्दों को उद्योगपतियों ने करवाया याद,

Industrialists of Jalandhar met Punjab Finance Minister Harpal Cheema discussed important issues industrialists made them remember old issues Punjab

पिछली सरकारों ने प्रदेश के उद्योग-धंधों को किया पूरी तरह से बर्बाद : सुशील कुमार रिंकू,

पीटीबी न्यूज़ जालंधर (एडिटर-इन-चीफ) राणा हिमाचल : यूनाइटेड फोरम ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड जालंधर के पदाधिकारियों ने मंगलवार को जालंधर में वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा से मुलाकात कर अपनी समस्याओं और सुझावों के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। वित्त मंत्री ने उन्हें आश्वासन दिया की उनकी मांगों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने उद्योगपतियों को राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मान सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों से अवगत कराया।

हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि उनकी सरकार ने ऐसी नीति बनाई है जिसमें सभी प्रकार के उद्योगों को एक ही छत के नीचे आवश्यक एनओसी उपलब्ध करवाई जाएगी। पहले उद्योग लगाने के लिए विभिन्न विभागों से क्लीयरेंस लेने में काफी परेशानी होती थी। इसे समाप्त करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने ऐसी नीति तैयार करने को कहा था, जिसमें जमीन की रजिस्ट्री के साथ-साथ उद्योग स्थापित करने के लिए एक उद्योग नीति तैयार की जाए ताकि आवश्यक एनओसी शुल्क जमा करके क्लीयरेंस भी मिल जाये।

चीमा ने कहा कि उद्योग किसी भी राज्य या देश की प्रगति में रीढ़ की हड्डी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे जहां राजस्व में वृद्धि होती है, वहीं रोजगार के असंख्य अवसर भी सृजित होते हैं।वित्त मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार और मुख्यमंत्री भगवंत मान जालंधर सहित राज्य भर के उद्योगपतियों की सभी प्रकार की कठिनाइयों को हल करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं, जालंधर से उपचुनाव के लिए आप प्रत्याशी सुशील कुमार रिंकू ने कहा कि उद्योग देश व क्षेत्र के विकास की नींव की तरह हैं। आज देश में जिन राज्यों का नाम पहली सूची में है, उनके विकास में सबसे बड़ा योगदान उन राज्यों के उद्योगों का है।

Industrialists of Jalandhar met Punjab Finance Minister Harpal Cheema discussed important issues industrialists made them remember old issues Punjab

वहीं सुशील रिंकू ने कहा कि उद्योगों के विकास के लिए उपयुक्त वातावरण उपलब्ध कराना सरकारों की जिम्मेदारी है। उद्योग के विकास के प्रति पंजाब की पिछली सरकारों का रवैया बहुत उदासीन और निराशाजनक था, लेकिन अब वह दौर बीत चुका है। मान सरकार उद्योगपतियों को किसी भी तरह की मुश्किलों का सामना नहीं करने देगी। बैठक में शामिल युनाइटेड फोरम ऑफ इंडस्ट्री एंड ट्रेड जालंधर के पदाधिकारियों ने भी राज्य में भगवंत मान सरकार द्वारा करवाए जा रहे विकास कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर नरिंदर सिंह सग्गू (अध्यक्ष), तजिंदर सिंह भसीन (अध्यक्ष), सुदर्शन शर्मा, राजकर्ण एस मरवाहा, करतार एस मरवाहा, सुरेश कुमार शर्मा, सग्गू सनी बेदी, जसविंदर सिंह, केवल चौधरी, सुनील शर्मा, संजीव शर्मा, संजीव गुप्ता, अरविंद गुप्ता, विकास कटियाल, सुकेश तलवार, राजू चावला, पंकज अहूजा, अश्विनी गुप्ता,
जितेंद्र सिंह सग्गू, राजीव मित्तल, पुनीत गुप्ता, विक्रांत गौतम, डॉ. राजन चोपड़ा, इंदरदीप सिंह सग्गू, नितिन कपूर, अमित मल्होत्रा, राज कुमार लूंबा, अजीत सिंह विरदी, मधुसूदन अरोड़ा, सचिन कपूर, जसबीर सिंह, राजू चावला, जसमित राणा, अरविंद दत्ता, आयुष अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, जगदीप साहनी, मनदीप सिंह, पंकज पुरी, सतीश राणा, सहजरूप सिंह, रविंदर शर्मा आदि उद्योगपति उपस्थित थे।

Latest News