.
.
.
.
.
.
.
.
.
Innocent Hearts artists win laurels in Sahodaya Drawing and Painting Competition
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB न्यूज़ “शिक्षा” : इनोसैंट हार्ट्स स्कूल ग्रीन माडल टाऊन के विद्यार्थियों ने इंटर स्कूल ड्राईंग व क्लरिंग प्रतियोगिता, जो सहोदया स्कूल्ज़ जालन्धर द्वारा आयोजित की गई थी, में भाग लेेकर व इनाम जीत कर स्कूल का नाम रौशन किया /
यह प्रतियोगिता टैगोर इंटरनेशनल स्मार्ट स्कूल में 17 नवम्बर 2018 को आयोजित की गई, जिसमें कुल 27 स्कूलों ने भाग लिया / इस प्रतियोगिता में कैटगरी-1 में कक्षा पहली व तीसरी तक के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें तीसरी कक्षा की रूहानी को प्रोत्साहन पुरस्कार मिला /
कैटगरी-2 में चौथी से पांचवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिसमें पांचवीं की सृष्टि आहूजा ने पहला व पांचवीं कक्षा की ही हरनीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया / आट्र्स एंड क्राफ्ट विभाग की प्रमुख मोना गिलहोत्रा ने विद्यार्थियों को उनकी सफलता पर बधाई दी और भविष्य में भी आगे बढऩे के लिए प्रेरित किया /
इस दौरान डायरैक्टर प्रिंसिपल धीरज बनाती ने बच्चों के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी गतिविधियों में भाग लेने के साथ बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है /
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
Innocent Hearts artists win laurels in Sahodaya Drawing and Painting Competition




































