PTB News

Latest news
CM मान का कटा दिल्ली एयरपोर्ट पर 50,000 रूपये का चालान, 3 घंटे रोका Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में हुआ बड़ा खुलासा, शूटरों के निशाने पर थे कई दिग्गज एक्टर LKC ਵੱਲੋਂ “ਪੇਜ ਟੂ ਸਟੇਜ: LKC ਬੁੱਕ ਰੀਡਿੰਗ ਐਂਡ ਰਿਵਿਊ ਕੰਪੀਟੀਸ਼ਨ 2026” (Page to Stage: LKC Book Reading a... आईवी वर्ल्ड स्कूल में दशहरा उत्सव की धूम, विद्यार्थियों ने दिया संस्कृति, संस्कार , सदाचार और अच्छाई... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में मदर्स हैप्पीनेस क्लब के तत्वावधान में दशहरा एवं नवरात्रि समारोह ... एच.एम.वी. की छात्रा ने संस्थान का मान बढ़ाया, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में नन्हे सितारों ने बिखेरी अपनी प्रतिभा की चमक : ‘स्पॉटलाइट’ बना आकर्षण का के... इनोसेंट हार्ट्स स्कूलों में नेकी और सच्चाई की जीत के संदेश के साथ मनाया गया दशहरा, डी.ए.वी. यूनिवर्सिटी में विश्व खाद्य दिवस पर ‘संडे ऑन साइकिल’ का 95वां संस्करण, स्वस्थ जीवन का दिया ... Actor Tiger Shroff फायरिंग केस में बड़ा एक्शन, तीन को किया कोटा से गिरफ्तार

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने किया ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन,

innocent-hearts-college-of-education-organised-an-orientation-programme

.

PTB News “शिक्षा” : इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने बी.एड. के नए प्रवेशार्थियों (2024-2026) का स्वागत एक प्रार्थना समारोह के साथ किया, जिसमें ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने और बी.एड. सत्र (2024-2026) को शांत और आशावादी माहौल में आरंभ करने की कामना की गई। इसके बाद एक ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें नए प्रवेशार्थियों को बी.एड. कोर्स के मौजूदा नियमों, विनियमों और पाठ्यक्रम से परिचित कराया गया।

.

.

प्रिंसिपल डॉ. अरजिंदर सिंह ने नए प्रवेशार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें कॉलेज की गवर्निंग बॉडी, कॉलेज के गौरवमयी इतिहास के बारे में जानकारी दी और कॉलेज द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न क्लबों और समितियों से परिचित कराया। उन्होंने फैकल्टी मेंबर्स को नए प्रवेशित विद्यार्थियों से परिचित कराया और दो वर्षीय बी.एड. प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्ययन योजना पर भी चर्चा की।

.

.

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष जीएनडीयू विश्वविद्यालय ने बी.एड. कोर्स के लिए अंक प्रणाली को क्रेडिट आधारित ग्रेडिंग प्रणाली (सीबीजीएस) में परिवर्तित कर दिया है तथा आगामी बी.एड. सत्र (2024-2026) में कुछ विषयों में बी.एड. अधिकतम अंकों में संशोधन किया जा रहा है। सहायक प्रोफ़ेसर सुश्री तरुणज्योति कौर ने बी.एड. पाठ्यक्रम में संशोधनों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विद्यार्थियों को कॉलेज के शिष्टाचार तथा को-करिकुलर तथा एनएसएस एक्टिविटीज के बारे में जानकारी दी, जो कॉलेज हर वर्ष बी.एड. कोर्स के दौरान आयोजित करता है।

.

आने वाले दिनों में विभिन्न सेॅल्स, क्लबों व समितियों अर्थात शिकायत निवारण सेॅल, रेड रिबन सेॅल, इको क्लब, कल्चरल क्लब, शैक्षणिक समिति, प्लेसमेंट सेॅल, एंटी रैगिंग समिति, पुस्तकालय समिति, परीक्षा समिति और मानसिक स्वास्थ्य क्लब के प्रभारी विद्यार्थियों को उनके सदस्यों, कार्यप्रणाली और अनेक गतिविधियों के बारे में जानकारी देंगे। अंत में सभी फैकल्टी मेंबर्स ने विद्यार्थी-अध्यापकों को पूर्ण समर्पण एवं प्रतिबद्धता के साथ सफलता के अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया।

.

.